नकली पुलिस वाला पकड़ा हिमाचल प्रदेश के गगरेट में : गाड़ी पर लिखा ”पुलिस”, नीली बत्ती भी लगाई !!

by

गगरेट : गाड़ी पर पुलिस लिखवा रखा था और छत पर पुलिस की नीली बत्तियां लगा रखी थीं। गगरेट में ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता ने समय रहते इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर दिया।

रविवार को गगरेट में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने संदिग्ध दिख रही एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया। गाड़ी पर आगे और पीछे पुलिस लिखा हुआ था और नीली लाइट्स भी चमक रही थीं। संदेह होने पर जैसे ही ट्रैफिक कर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने गाड़ी दौड़ा दी, जिससे पुलिस हरकत में आई और नाकाबंदी कराई गई और मुबारिकपुर बैरियर पर उस गाड़ी को दबोच लिया गया।

जांच के दौरान गाड़ी चालक न तो पुलिस विभाग से जुड़ा निकला और न ही उसके पास किसी प्रकार की मान्यता थी, जिससे वह ऐसी पहचान का इस्तेमाल कर सके। चालक की पहचान रंजीत सिंह निवासी भगवान नगर ढोलवाल लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है। हैड कांस्टेबल परमजीत चौहान के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत आरोपी का 6000 रुपए का चालान काटा गया। इसके साथ ही गाड़ी से पुलिस लिखा स्टीकर और नीली बत्तियां भी उतरवा ली गईं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक आम नागरिक ने पुलिस जैसी पहचान क्यों अपनाई? क्या इसका उद्देश्य केवल रौब दिखाना था या कोई और मंशा थी। गगरेट पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि वे किसी वाहन पर इस प्रकार के चिन्हों, बत्तियों या फर्जी पहचान का प्रयोग होता देखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलियां मार कर हत्या : गैंगस्टर अर्श डल्ला और लखबीर ने गोल्डी की हत्या की ली जिम्मेदारी

चंडीगढ़ : पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ की अमेरिका में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। यह दावा एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने किया कि अमेरिका के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के दुग्ध उत्पादकों के साथ किया सीधा संवाद  : आगामी बजट में किसान की आय बढ़ाने के लिए आएंगी नई योजनाएं – मुख्यमंत्री

किसान को सामर्थ्यवान व स्वावलम्बी बनाने के लिए कृषि को उद्योग के रूप में प्रोत्साहित कर रही प्रदेश सरकार: सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के होटल पीटरहॉफ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैड़ी स्थित बाबा बड़भाग सिंह होली मेले के लिए मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगी रोकः डीसी

ऊना फरवरीः 10 मार्च 2022 से मैड़ी स्थित बाबा बड़भाग सिंह होली मेले के लिए मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के हिमाचल प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा। ऐसा करने वाले वाहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कानून बनाने का काम लोक सभा तथा विधान सभा के पास : कुलदीप सिंह पठानिया

सदन की कार्यवाही देखने छात्र–छात्राओं का उमड़ा जनसैलाव विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात कर समझी संसदीय प्रणाली एएम नाथ। धर्मशाला : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महनुता, रायपुर, रैत, डाढ़, ज्वालामुखी, बरबाता, आधुनिक...
Translate »
error: Content is protected !!