नगर निगम ने परिवार सर्वे के तहत पंजीकरण व संशोधन की सुविधा शुरू

by

जिन परिवारों को नहीं हुआं पंजीकरण वह 31 मार्च तक करा सकते है

बीबीएन, 26 मार्च (तारा) : नगर निगम बद्दी क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले सभी स्थानीय नागरिकों के लिए परिवार सर्वे के तहत पंजीकरण एवं संशोधन के लिए विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है।
निगम का संयुक्त आयुक्त अंकुर ठौकुर ने बताया कि किसी व्यक्ति का परिवार सर्वे में अभी तक पंजीकरण नहीं हुआ है, तो वह नगर निगम बद्दी के कार्यालय में आकर अपना पंजीकरण करवा सकता है। इसके अतिरिक्त, यदि लोक मित्र केंद्र के माध्यम से किए गए सर्वे में किसी प्रकार की त्रुटि या संशोधन की आवश्यकता है। तो संबंधित व्यक्ति नगर निगम बद्दी के कार्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक सुधार करवा सकता है।
उन्होंने बताया कि यह सुविधा दिनांक 31मार्च तक उपलब्ध रहेगी। यदि परिवार सर्वे में किसी ऐसे व्यक्ति का नाम दर्ज हो गया है जो वर्तमान में उक्त क्षेत्र में निवास नहीं करता है, तो संबंधित व्यक्ति नगर निगम बद्दी के कार्यालय में आकर आवश्यक कार्रवाई करवा सकता है, ताकि उसका नाम उसके वास्तविक निवास स्थान पर स्थानांतरित किया जा सके। पंजीकरण एवं संशोधन के लिए आने वाले व्यक्तियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं राशन कार्ड अवश्य लाने होंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध है कि निर्धारित तिथि से पहले इस सुविधा का लाभ उठाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

केन्द्रीय विद्यालय में 11वीं के लिए प्रवेश प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरु, केन्द्रीय विद्यालयों के विद्यार्थी 6 से 14 अगस्त तक जमा करवा सकते हैं फार्म

ऊना – केन्द्रीय विद्यालयों के योग्य व पात्र छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा ग्यारहवीें के विज्ञान संकाय में दाखिले हेतु 6 अगस्त से 14 अगस्त तक आॅफलाईन मोड से पंजीकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूली छात्रों को आग पर काबू पाने के दिए टिप्स

पट्टा मेहलोग, 7 मार्च : टैगोर वनस्थली पब्लिक स्कूल कुठाड़ में शनिवार को अग्नि सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अग्निशमन विभाग बनलगी, कुठाड़, हिमाचल प्रदेश के चार सदस्यों की एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

12 फरवरी से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

ककीरा में रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल एएम नाथ। चंबा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 12 से 13 फरवरी तक चंबा प्रवास पर रहेंगे।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

काग्रेस ने 46 सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा : जिला ऊना की तीन और कागड़ां की पांच सीटें सहित 22 पर अभी तक पेच फंसा

शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए काग्रेस पार्टी ने टिकटों की पहली सूची में 46 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लेकिन अभी भी 22 सीटों पर पेच फंसा...
Translate »
error: Content is protected !!