नया ट्विस्ट हिमाचल कांग्रेस में : प्रतिभा सिंह ने कहा आज कांग्रेस से जुड़े, कल का पता नहीं,विक्रमादित्य सिंह चंडीगढ़ में 6 बागी विधायकों से मिले और दिल्ली रवाना – जयराम ठाकुर ने साफ़ कहा आप रात को सो जाएंगे और सुबह देखेंगे कि सरकार गिर जाएगी

by

अजायब सिंह बोपाराय / एएम नाथ।  शिमला/नई दिल्ली :  हिमाचल प्रदेश में सुक्खू की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार का संकट खत्म नहीं हुआ है। एक बार बागी तेवर दिखाते हुए विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार रात चंडीगढ़ में 6 बागी विधायकों से मुलाकात की दिल्ली चले गए। उधर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने साफ़ कहा आप रात को सो जाएंगे और सुबह देखेंगे कि सरकार गिर जाएगी। जिससे साफ़ हो गया के हिमाचल की ठंडी वादियों में अभी गर्मी और बढ़ेगी और आने वाले दो दिनों में एक बार खेला हो सकता है।
है। अयोग्य करार दिए गए बागी विधायक भी कह रहे हैं कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार जल्द गिर जाएगी। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कह दिया कि आज कांग्रेस से जुड़े, कल का पता नहीं , यह शब्द बड़ी बात की और इशारा कर रहे है।
विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार रात चंडीगढ़ में 6 बागी विधायकों से मुलाकात की। इसके बाद विक्रमादित्य सिंह दिल्ली रवाना हो गए। उनके दिल्ली दौरे पर सबकी नजर है। यदि यहां भाजपा नेताओं से मुलाकात होती है, तो सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर संकट गहरा जाएगा। अयोग्य ठहराए जा चुके सभी 6 बागी विधायक अब भाजपा के पाले में है। इनका कहना है कि सरकार किसी भी वक्त गिर जाएगी। बता दें, विक्रमादित्य ने अपनी दिवंगत पिता वीरभद्र सिंह की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि बाद में वे मान गए और इस्तीफा वापस ले लिया। सुक्खू ने विक्रमादित्य को अपना भाई बताया। भाजपा अभी हालात पर नजर रखे हुए है। उसकी नजर विक्रमादित्य सिंह पर है। यदि वे कुछ विधायकों को लेकर पाला बदलते हैं, तो भाजपा का काम आसान हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक बिना सिक्योरिटी के पहुंचे विक्रमादित्य अपनी गाड़ी चंडीगढ़ में छोड़कर दिल्ली भी गए हैं। हालांकि औपचारिक तौर पर इसको लेकर कोई बयान नहीं है।

विक्रमादित्य सिंह का टूर प्रोग्राम भी जारी : मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बीती रात ही चंडीगढ़ जाने की चर्चाओं के बीच उनका टूर प्रोग्राम भी जारी किया गया। इसके अनुसार विक्रमादित्य सिंह आज सुबह सरकारी गाड़ी से 9.10 बजे शिमला से चंडीगढ़ रवाना हुए। दोपहर एक बजे वह चंडीगढ़ पहुंचेंगे। यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। कल विक्रमादित्य सिंह दिल्ली में ही रुकेंगे और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में मीटिंग अटेंड करेंगे। परसों यानी 3 मार्च को वह दिल्ली से वापस शिमला लौटेंगे।

 कांग्रेस से जुड़े, कल का पता नही कहा  प्रतिभा सिंह ने :   हिमाचल प्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा, मैंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी में बिताया है। हमारी शुरुआत कांग्रेस पार्टी से हुई है। हम कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं। मैं नहीं कह सकती कि कल क्या हो सकता है।
बीजेपी को बताया बेहतर बीजेपी की तारीफ करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस में हमें अभी बहुत कुछ करना बाकी है. सांसद के तौर पर मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा बार बार किया और लोगों की समस्याओं को जानने की कोशिश की है। यह सच है कि बीजेपी का कामकाज हमसे बेहतर है।  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा, ‘मैं पहले दिन से ही सीएम से कह रही थी कि हम आगामी चुनाव का मुकाबला तभी कर पाएंगे जब वह संगठन को मजबूत करेंगे। यह हमारे लिए बहुत कठिन स्थिति है।बीजेपी बहुत कुछ करने जा रही है।  हम वहां कमजोर स्थिति में हैं। मैंने उनसे बार-बार आग्रह किया कि हमें मजबूत होने की जरूरत है और पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है। ये पूछे जाने पर कि क्या बीजेपी उन्हें मंडी से मैदान में उतारकर विक्रमादित्य सिंह को अपने पाले में लाना चाहती है, प्रतिभा सिंह ने कहा, ‘हमने इस बारे में नहीं सोचा है । हम उनके संपर्क में नहीं हैं। भगवान जाने क्या स्थिति होगी यह आने वाला समय बताएगा ।यह आलाकमान को तय करना है कि कांग्रेस पार्टी किसे मैदान में उतारना चाहती है और टिकट देना चाहती है।इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा । हम उनके आदेश के अनुसार आगे बढ़ेंगे । प्रतिभा सिंह ने कहा, ‘मैंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी में बिताया है. हमारी शुरुआत कांग्रेस पार्टी से हुई है। हम कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं। मैं नहीं कह सकती कि कल क्या हो सकता है।

                       हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह अभी अपने निजी काम से कहीं गए हैं। वह दो तीन दिन में लौटेंगे। उन्होंने कहा कि जो छह विधायक निष्कासित हुए हैं। उनका क्या रोल रहेगा, यह हाईकमान तय करेगा। निष्कासित विधायक भी कांग्रेस के थे। इस निर्णय से वह भी आहत हुई हैं। वे भी कड़ी सुरक्षा में हैं।  जब कांग्रेस पर्यवेक्षकों के बयान के बारे में ने कहा  कि सीएम सुक्खू 5 साल तक बने रहेंगे, तो हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘पर्यवेक्षकों के बोलने से क्या होता है? पर्यवेक्षक चाहते हैं कि ऐसा हो, यह कहना मुश्किल है कि लोग क्या चाहते हैं और क्या होगा।

आप रात को सो जाएंगे और सुबह देखेंगे कि सरकार गिर जाएगी :  भाजपा नेता ठाकुर ने पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह पत्नी और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह को ‘जलालत’ के दौर से बाहर आने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, ‘जब सोनिया गांधी नहीं सुन रहे थे, जब राहुल गांधी नहीं सुन रहे थे, जब प्रियंका गांधी नहीं सुन रहे थे। आखिरकार हमने सुन लिया और स्वभाविक रूप से उनकी पीड़ा एक नहीं कई दिनों से थी।  उन्होंने विधानसभा के कई सदस्यों के नाराज होने का भी दावा किया।  उन्होंने कहा कि कुछ सदस्यों को इन लोगों ने डरा के रखा है, दबा कर रखा है। लेकिन ये दौर लंबा नहीं चलेगा।  कई सालों से चल रहा है, तो आपको इससे बाहर आना चाहिए। आप हिम्मत करिए।   कांग्रेस सरकार के भविष्य को लेकर उन्होंने कहा, ‘ये सरकार  न पहले सेफ थी, न आज है और कल तो होगी ही नहीं। उन्होंने कहा, ‘कभी गिर जाएगी, आप रात को सो जाएंगे और सुबह देखेंगे कि सरकार गिर जाएगी।

कांग्रेस ने विधायकों को शिमला में रुकने के लिए कहा था :   बता दें कि सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को शिमला में रुकने के लिए कहा था। उन्हें यह भी कहा गया था कि वे किसी भी सूरत में शिमला न छोड़ें। कल ही कांग्रेस ऑब्जर्वर डीके शिवकुमार और भूपेंद्र हुड्‌डा ने दावा किया था कि यहां कांग्रेस में सब ठीक है। सुखविंदर सुक्खू ही हिमाचल के सीएम रहेंगे।

हिमाचल में क्या है विधानसभा का गणित :  6 विधायकों के बागी होने के बाद हिमाचल विधानसभा में सदस्यों की संख्या 68 से घटकर 62 रह गई है। इस स्थिति में बहुमत का आंकड़ा 32 है।  अभी की स्थिति में कांग्रेस के पास 40 – 6 यानी 34 विधायक हैं। बहुमत से दो ज्यादा।  भाजपा के अपने 25 और तीन निर्दलीय मिलाकर 28 विधायक हो रहे हैं। इस स्थिति में भाजपा को बहुमत के लिए चार विधायकों की दरकार है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

4000 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं के नितिन गडकरी ने किए शिलान्यास एवं उदघाटन, बिजली महादेव रोपवे की आधारशिला भी रखी – 4000 करोड़ रुपये की इन विभिन्न परियोजनाओं से हिमाचल प्रदेश के विकास को बल मिलेगा : नितिन गडकरी

अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ ।  हमीरपुर, 05 फरवरी :  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को हमीरपुर के पुलिस मैदान में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के राष्ट्रीय राजमार्गों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान पर जमकर बरसे ओवैसी – भारत सरकार का हम कर रहे प्रतिनिधित्व… इन देशों में पाकिस्तान की पोल खोलेंगे ओवैसी!

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी दुनिया के समझ पाकिस्तान के नापाक मंसूबों की पोल खोलेंगे। भारत सरकार के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर ओवैसी ने कहा कि हम भारत सरकार और देश का प्रतिनिधित्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में गृहिणी सुविधा योजना के तहत 9991 लाभार्थियों को दूसरी बार मिला फ्री सिलेंडर

ऊनाः हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना आज राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण की मिसाल बन गई है। इस योजना के तहत प्रदेश सरकार पात्र परिवारों को न सिर्फ निशुल्क गैस कनेक्शन...
article-image
पंजाब

कुटिया 108 संत बाबा ध्यान दास धूने वालों में 41 दिवसीय धूणी तपस्या निरंतर जारी/महंत हरी दास *8 जून को हवन होगा 9 जून को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे और 16 जून को भोग उपरांत संत समागम होगा : महंत हरी दास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : कुटिया 108 ब्रह्मलीन संत बाबा ध्यान दास जी धूने वाले गौशाला लगेरी रोड माहिलपुर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चौथी 41 दिवसीय धूनी तपस्या निरंतर जारी है यह...
Translate »
error: Content is protected !!