विधायक सुधीर शर्मा ने भी भरी उड़ान : नरवाणा में पैराग्लाइडिंग एक्यरेसी प्री वल्र्ड कप का शुभारंभ विधायक सुधीर शर्मा ने किया : पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, स्वरोजगार के बढ़ेंगे अवसर: सुधीर

by

धर्मशाला, 13 नवंबर। धर्मशाला के कस्बा नरवाणा में सोमवार से पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप का आगाज हो गया। पांच दिन तक चलने वाले इस कप का शुभारंभ धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कस्बा नरवाणा में पैराग्लाइडिंग की टेक आफ साइट में हवन यज्ञ में भाग लिया। इसके बाद प्रतियोगिता में भाग ले रहे प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर टेक आफ करवाया। यह पहला मौका है जब जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला के निकट पैराग्लाइडिंग की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। इस कप में करीब 90 प्रतिभागियों ने अभी तक अपना पंजीकरण करवाया है। इनमें भारतीय सेना के जवान भी शामिल हैं। पहले दिन केवल ट्रायल उड़ाने हुई। प्रतिभागियों की फाइनल सूची मंगलवार सुबह जारी की जाएगी।
इस मौके पर सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में ऐसा आयोजन होने से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और काफी संख्या में स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। साथ ही पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी इससे काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इस साइट की खास बात यह है कि यह सुरक्षा की दृष्टि से काफी अच्छी है। यहां उड़ान की कंडीशन और लैंडिंग करने की अच्छी सुविधा उपलब्ध है।
सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार कांगड़ा को पर्यटन की दृष्टि से लगातार आगे बढ़ा रही है और इस दिशा में यह भी एक कदम है। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा ने इस नगरी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दी, तो हाल ही के दिनों में क्रिकेट वर्ल्ड कप के पांच मैच हुए। अब प्री एक्यूरेसी वर्ल्ड कप शुरू हुआ है। ऐसे में यह पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि यह सबसे सेफ साइट है। सुधीर शर्मा ने कहा कि नरवाणा एडवेंचर क्लब की ओर से इस तरह की प्रतियोगिता करवाई जा रही है। इसके लिए नरवाणा एडवेंचर क्लब ने कड़ी मेहनत की है। सुधीर शर्मा ने इसके लिए क्लब के अध्यक्ष कपिल शर्मा समेत सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म विनय धीमान सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

सुधीर शर्मा ने भी भरी उड़ान : पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री वर्ल्ड कप के शुभारंभ मौके पर पहुंचे मुख्यातिथि सुधीर शर्मा ने भी पैराग्लाइडिंग की उड़ान भरी। उन्होंने पायलट अरविंद पाल के साथ टेंडम फ्लाइंग का लुत्फ लिया। उन्होंने कहा कि यहां पर सोलो के साथ-साथ टेंडंम फ्लाइंग से धर्मशाला आने वाले पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग करने का अवसर भी मिल पाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य आरोपी के पास 2 करोड़ नकद मिले , 2000 के 97 लाख बैंक में एक्सचेंज करवाए : सलूणी में युवक हत्याकांड की जांच NIA से करवाई जाए : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

चंबा/ शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चंबा जिले में मनोहर की निर्मम हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में यह घटना दुर्लभ है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राकेश टिकैत के साथ मजबूती के साथ खड़े है भारतीय किसान युनियनो के देश के सभी यूनिट :जरनैल सनोली

ऊना :  ऊना ब्लॉक के अध्यक्ष जरनैल सनोली ने कहा की जो पिछले रोज सौशल मीडिया और खबरें वायरल हो रही राकेश टिकैत और अन्य के निष्कासन की वो विल्कुल गलत है। भारतीय किसान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देवी-देवताओं के ठहरने के स्थान पर बेहतर सफाई व्यवस्था करने के निर्देश – शिवरात्रि महोत्सव में स्थापित देव परंपराओं का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जायेगा : एडीएम डॉ0 मदन कुमार

मंडी, 01 मार्च। एडीएम डॉ0 मदन कुमार ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव में स्थापित देव परंपराओं का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जायेगा तथा देवी-देवताओं की सुविधा में कोई कमी नहीं रखी जायेगी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री मान ने चेताया – सुखबीर बादल पर हमलावर की पहचान नारायण सिंह चौरा के रूप में हुए

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अकाल तख्त ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। बादल पर बुधवार सुबह स्वर्ण मंदिर के...
Translate »
error: Content is protected !!