नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहाई की फाइल : एडीजीपी ने नए सिरे से जो फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजी

by

चंडीगढ़ : पंजाब 26 जनवरी को कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहा किए जाने संबंधी फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जेल विभाग को तकनीकी कारणों से लौटाने के बाद अब विभाग के एडीजीपी ने नए सिरे से जो फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजी है, उनमें से उम्र कैदियों की रिहाई के आदेश तो जारी हो गए हैं लेकिन सिद्धू समेत तीन अन्य कैदी (जिन्हें कम से कम एक साल की सजा हुई है) की रिहाई संबंधी फाइल पर अभी तक मुख्यमंत्री की मुहर नहीं लगी है।
नवजोत सिद्धू को केंद्र सरकार की ‘आजादी का महोत्सव’ के तहत बनी नीति के तहत अन्य कैदियों के साथ 26 जनवरी को रिहा किया जाना था, लेकिन जेल विभाग ने ऐसे कैदियों की एक सूची ही मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी, जबकि प्रत्येक ऐसे कैदी के बारे में अलग-अलग फाइल भेजना जरूरी था। इस तकनीकी गड़बड़ी के चलते फाइल विभाग को लौटा दी गई और सिद्धू की रिहाई नहीं हो सकी। केंद्र की नीति के अनुसार, ऐसे कैदी जिन्हें एक साल से अधिक सजा नहीं हुई, उनका आचरण अच्छा रहा हो और वह अपनी 66 फीसदी सजा पूरी कर चुका हो, तो उसे 26 जनवरी को रिहा किया जा सकता है। नवजोत सिद्धू का केस, इस नीति के तहत पूरी तरह खरा उतरता था और उनकी रिहाई तय मानी जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, एडीजीपी (जेल) द्वारा सिरे से भेजी फाइल पर मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श के बाद पांच उम्र कैदियों की रिहाई का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में पारित किया लेकिन उन्होंने नवजोत सिद्धू और दो अन्य कैदियों की रिहाई संबंधी फाइल को फिलहाल अपने पास ही रखा है और उस पर फैसला नहीं लिया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी का कहना है कि यह मामला मुख्यमंत्री के विचाराधीन है। मुख्यमंत्री इस पर कब फैसला लेंगे, यह उनके विवेक पर निर्भर है और इसकी कोई समय सीमा नहीं है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

3 से 6 वर्ष के बच्चे दोबारा आंगनवाड़ी सैंटरों में भेजे जाएं : वर्करों व हैल्परों की खाली पोस्टें तुरंत भरी जाएं

गढ़शंकर। आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन ब्लाक गढ़शंकर की ओर से प्रधान पालो की अगुवाई में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम के कार्यलय में न होने पर सुपेरिंटेंडेंट कमलेश देवी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान...
article-image
पंजाब

कनाडा में दो पंजाबी छात्रों की मौत : अमरगढ़ की 20 वर्षीय छात्रा प्रणीत कौर औऱ रईया के मनिंदर पाल सिंह की

संगरूर/अमृतसर, 27 नवंबर : कनाडा में अमरगढ़ से करीब 6 महीने पहले कनाडा पढ़ने गई 20 वर्षीय छात्रा की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। लड़की के पिता अमरगढ़ (मलेरकोटला) निवासी...
article-image
पंजाब

सफाई कर्मचारियों ने पक्का होने की खुशी में डिप्टी स्पीकर रौड़ी को सम्मानित किया

गढ़शंकर , 8 सितंबर: डिप्टी स्पीकर पंजाब विधानसभा जय कृष्ण सिंह रौड़ी और कार्यकारी अध्यक्ष  जसविंदर कौर मान को नगर परिषद गढ़शंकर में कार्यकारी अधिकारी मदन सिंह जी के नेतृत्व में सभी सफाई कर्मचारियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

समाज सेवी नरेश कम्बाला के ससुर का निधन बिभिन्न राजनीतिक ,समाजिक  व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया शोक व्यक्त

हरोली/ गढ़शंकर : समाज सेवी नरेश कम्बाला के ससुर मसत राम बीटन का आज निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार में आज 27 सितंबर को 2 वजे उनके पैतृक गांव बीटन, जिला ऊना मके...
Translate »
error: Content is protected !!