नवनियुक्त ‘वन मित्रों’ के लिए प्रशिक्षण मैनुअल मुख्यमंत्री ने किया जारी

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओक ओवर, शिमला में नवनियुक्त ‘वन मित्रों’ के लिए प्रशिक्षण मैनुअल जारी किया। इस मैनुअल का उपयोग वन मित्रों को वन अग्नि प्रबंधन, विभागीय कार्यप्रणाली, नर्सरी प्रबंधन, विभिन्न वृक्षारोपण कार्यक्रमों और समग्र वन प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए किया जाएगा। वन मित्र इस वर्ष 1 मई से 5 मई तक अपने-अपने रेंज में प्रशिक्षण लेंगे। सभी वन मण्डल अधिकारियों (डीएफओ) को प्रशिक्षण के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो इसकी निगरानी करेंगे।
मुख्यमंत्री ने मैनुअल को प्रशिक्षण केंद्रों और प्रशिक्षकों को शीघ्र वितरित करने के निर्देश देते हुए दक्ष प्रशिक्षण प्रदान करने की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि वन मित्र विभाग की कार्यप्रणाली से अच्छी तरह जानकर अपने कर्तव्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। उन्होंने प्रशिक्षण मैनुअल को विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे 15 मई के बाद नवनियुक्त वन मित्रों से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार वन विभाग को सशक्त करने के लिए कर्मचारियों की भर्ती और आधुनिक तकनीक उपलब्ध करवाने पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने कहा कि आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए वन विभाग को आग की घटनाओं के बारे में सतर्क रहना चाहिए और वनों के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
वन मित्र भर्ती कार्यक्रम के तहत अब तक पूरे प्रदेश में 1,896 वन मित्र अपने-अपने स्थानों पर कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं।
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) समीर रस्तोगी सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दसोरा माजरा व रामपुर जंगी समेत आठ टीमों ने किया क्वार्टर फाइनल में प्रवेश

रविवार को होंगे क्वार्टर फाइनल मैच, विजेता टीम को मिलेगा 51 हजार नकद पुरस्कार विधायक राम कुमार ने प्रतियोगिता का कराया शुभारंभ बी बी एन, 28 फरवरी (तारा) :यूथ क्लब दसोरा माजरा की ओर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना सज्जण अभी भी फरार : गिरफ्तार आरोपी चार बाइक चुराने और चोरी की दो बाइक खरीदने के मामले में संलिप्त

ऊना। टाहलीवाल से पांच फरवरी को देर रात चोरी बाइक के मामले में पुलिस ने मामले को सुलझाते हुए चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। चोर गैंग का मुख्य सरगना सज्जण अभी फरार है। गिरफ्तार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टा मुक्त हिमाचल के संकल्प को मिला जनसमर्थन : नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर, उपमुख्यमंत्री ने लिखकर दिया संदेश

एएम नाथ/ रोहित जसवाल।  मंडी, 16 फरवरी।  अंतरार्ष्टारीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान चिट्टा मुक्त अभियान के तहत नए सुकेती पुल पर 100 फुट लंबा हस्ताक्षर बैनर लगाया गया, जिस पर कोई भी नागरिक अपने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुफरी से जनेडघाट चायल सड़क पर खर्च किए जा रहे 52 करोड़ – अनिरुद्ध सिंह

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कोटी तथा शीलोनबाग में 3.54 करोड़ के किए उद्घाटन व शिलान्यास एएम नाथ। कुफरी : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!