नवांशहर ग्रेनेड हमले का वॉन्टेड पुलिस एनकाउंटर में गया मारा

by

नवांशहर।   जाडला में शराब के ठेके पर हुए ग्रेनेड हमले का आरोपी को शनिवार दोपहर पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया है।

एनकाउंटर में मारे गए आरोपी की पहचान 22 वर्षीय वरिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो गांव पंडोरी गोली, तरनतारन का निवासी था। वह विदेश में बैठे गैंग्सटर मनु अगवान और गोपी नवांशहरिया के इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था। वरिंदर ने शराब के ठेके पर ग्रेनेड हमला किया था, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ था।

डीआईजी सतिंदरपाल सिंह ने शनिवार शाम को पत्रकार वार्ता में बताया कि वरिंदर सिंह को जाडला में हुए ग्रेनेड हमले में नामजद किया गया था। नवांशहर पुलिस को सूचना मिली थी कि वह मोटरसाइकिल पर घूम रहा है। थाना सदर बलाचौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलाचौर क्षेत्र में नाकाबंदी की और बाइक चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने उसका पीछा किया और जवाबी कार्रवाई की। एक गोली उसे लगी और वह सड़क पर गिर गया। घायल होने पर भी वह पुलिस पर लगातार फायरिंग करता रहा। उसके पास से एक विदेशी पिस्तौल और गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं।

घायल होने पर उसे नवांशहर के सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपित वरिंदर सिंह को हाल ही में सरपंच जुगराज सिंह की हत्या के मामले में भी नामजद किया गया था। आरोपित पर इससे पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं और वह जेल में भी रह चुका है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साहिबजादा अजीत सिंह पब्लिक स्कूल लधेवाल माहिलपुर के विद्यार्थियों ने एक लाख रुपये का पहला पुरस्कार जीता

  होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शिक्षा निदेशालय द्वारा आयोजित दूसरी “ज्ञान  प्रचंड” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता पिछले सप्ताह बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज, फतेहगढ़ साहिब में विभिन्न चरणों में आयोजित की...
article-image
पंजाब

गणेशपुर भारटा की सरपंच तीर्थ कौर अपने साथियों सहित विधायक रौड़ी के नेतृत्व में आप में शामिल

गढ़शंकर, 8 नवम्बर : हलके के ब्लॉक माहिलपुर के अंतर्गत आने वाले गांव गणेशपुर की सरपंच तीर्थ कौर अपने साथियों सहित हलका विधायक एवं डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में...
article-image
पंजाब

Awareness on Drug and Plastic

171 cyclists from 7 states take part Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.8 : The Sachdeva Stocks Hoshiarpur Cyclothon 2026, organised by Fit Biker Club in line with the Punjab government’s anti-drug campaign and the “Plastic-Free Hoshiarpur” initiative,...
Translate »
error: Content is protected !!