नवांशहर में ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक फिर शुरू : भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तारी के बाद कर दिया था बंद

by

नवांशहर : नवांशहर में  ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक फिर से शुरू होने से रोजाना  काफी संख्या में लोग रोजाना टेस्ट के लिए पहुंच रहे हैं। जबकि रोजाना पहले 10 से 15 के बीच लोग पहुँचते थे । लेकिन अब बैकलॉग के कारण संख्या गई है।

जिक्रयोग विजिलेंस विभाग की तरफ से 07 अप्रैल को ड्राइविंग टैस्ट कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार करने के बाद बंद पड़ा टेस्ट ट्रैक दो महीने बाद जून महीने में फिर से चालू हो गया था, जिससे लोगों को बढ़ी राहत मिली है।  पिछले महीनों से ट्रैक पर टैस्ट देने वालों में अधिकतर वही लोग हैं जिनका टैस्ट ट्रैक बंद होने के कारण नहीं हो पाया था। ट्रैक बंद होने से बैकलॉग लगातार बढ़ता चला गया और कई लोगों के लाइसेंस भी एक्सपायर हो गए। हालात ये थे कि लोग कार्यालय में काम शुरू होने के बारे में पूछने तक भी नहीं आते थे और बस स्टैंड के गेट से ही काम शुरू हुआ या नहीं पूछकर वापस लौट जाते थे।

लेकिन काम शुरू होने पर अब लोगों को बढ़ी राहत मिली है और रोजाना टैस्ट ट्रैक पर लोगों की भीड़ लगी रहती है। उधर लाइसेंस आदि अप्लाई करने में सहायक करने वाले लोगों का कहना है कि ट्रैक बंद होने के बाद जिन लोगों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बन चुके थे उनके पक्के लाइसेंस बनने के टैस्ट नहीं हो पा रहे थे, लेकिन अब टैस्ट ट्रैक चलने से लोगों को काफी राहत मिली है और अब काम ने भी रफ्तार पकड़ी है।

रोड सेफ्टी अवेयरनेस सोसायटी के सदस्य हरपरभ महल सिंह ने कहा कि जिस तरह पिछ्ला कदम उठाने से पहले अगला कदम जमीन पर रखना जरूरी होगा है, वैसे ही चाहिए तो ये था कि जिस दिन ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई, उससे अगले दिन ही नए कर्मचारियों की वहां नियुक्ति की जानी चाहिए थी। जागरूकता व कार्रवाई के साथ-साथ जरूरी है कि हम अपनी व्यवस्था को भी दुरुस्त रखें।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 कारों की जबरदस्त टक्कर में 2 की मौत, 5 घायल: टायर फटने से हुआ हादसा : कार में लगी आग

  लुधियाना -फिरोजपुर राष्ट्रिय  मार्ग पर गांव शेखूपुरा के नजदीक दो कारों की जबरदस्त टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई जब्कि पांच गंभीर रूप से घायल हो गये,दुर्घटना इतनी जबरदस्त कि  दोनों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रिंसिपल केके शर्मा तीसरी बार वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन पंजाब के अध्यक्ष नियुक्त

गढ़शंकर 11 जून :    वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के पदाधिकारियों की एक बैठक चेयरमैन शशि कांत शर्मा की देखरेख और अध्यक्ष केसी पांडे के नेतृत्व में हुई। जिसमें विभिन्न राज्यों के पदाधिकारियों ने भाग...
article-image
पंजाब

अमरूद घोटाले के मामले में पंजाब के एक्साइज कमिश्नर के घर पर ईडी की छापेमारी : ईडी ने की एक्साइज कमिश्नर के घर सहित पंजाब और चंडीगढ़ समेत कुल 22 जगह पर रेड

चंडीगढ़ : ईडी द्वारा बुधवार को पंजाब के कई क्षेत्रों में छापेमारी की गई है। जानकारी के मुताबिक ईडी द्वारा ये छापेमारी अमरूद बाग घोटाला मामले में की गई है।इस मामले में विजिलेंस विभाग...
article-image
पंजाब

भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार जिले में स्ट्रांग रुमों में सुरक्षा प्रोटोकाल का किया जा रहा है पूरा पालन : डा. एस. करुणा राजू

प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाया गया मतदान – आदर्श चुनाव आचार संहिता से संबंधित प्राप्त हुई 22 हजार से ज्यादा शिकायतें, 3 हजार से ज्यादा एफ.आई.आर हुई दर्ज होशियारपुर, 24...
Translate »
error: Content is protected !!