नवोदय में नौंवीं और 11वीं में लेटरल एंट्री के लिए आवेदन 31 अक्तूबर तक

by

धर्मशाला 19 सितंबर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान नौंवीं एवं 11वीं कक्षा की खाली सीटों पर लेटरल एंट्री के लिए 10 फरवरी 2024 को प्रवेश परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रेणु शर्मा ने बताया कि नौंवीं कक्षा में प्रवेश के लिए एक मई 2009 से 31 जुलाई 2011 तक जन्में तथा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान जिला कांगड़ा के मान्यता प्राप्त स्कूल में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
ग्यारहवीं कक्षा के लिए एक जून 2007 से 31जुलाई 2009 तक जन्में तथा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान जिला कांगड़ा के मान्यता प्राप्त स्कूल में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

Uncategorized

Khám Phá Thế Giớ

bóng đá hôm nay trực tuyến Nhắc đến bóng đá hôm nay trực tuyến, người ta sẽ nghĩ ngay đến một không gian đầy thú vị dành cho những ai đam mê thể thao....
article-image
Uncategorized

हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के सदस्य ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के नवनियुक्त सदस्य विजय पाल सिंह ने आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने इस महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!