नव्या कार्यक्रम के तहत 16 से 18 वर्ष की किशोरियों को दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण : DC मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग तथा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से आकांक्षी जिला चंबा में नव्या कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जिला की 10 वीं पास 16 से 18 वर्ष के आयु वर्ग की किशोरियों को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उपायुक्त आज नव्या कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि नव्या कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को आत्मनिर्भर बनाना है जिससे व्यवसायिक दक्षता विकसित करना तथा उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान किशोरियों को विभिन्न उपयोगी विषयों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे वे भविष्य में आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।
उन्होंने कहा कि नव्या योजना बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त पहल है और इससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र किशोरियों तक पहुंचाया जाए।
उपायुक्त ने बताया कि नव्या निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरियों को ब्यूटी केयर, बेकरी, कंप्यूटर, फूड प्रोसेसिंग, इलेक्ट्रिशियन तथा कारपेंटरी जैसे व्यावसायिक विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि नव्या कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूर्ण करें ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम को जल्द शुरू किया जा सके।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) कमल किशोर शर्मा, प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान विपिन शर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. जया व जिला समन्वयक पोषण श्री विकास शर्मा व विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्य वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

1500-1500 रुपये देने की प्रक्रिया शुरू – मण्डी जिला में इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के लिए : DC अपूर्व देवगन

कल्याण विभाग को 6019 आवेदकों के लिए 2.7 करोड़ रुपये की राशि हो चुकी है प्राप्त-अपूर्व देवगन एएम नाथ।  मंडी, 12 जून इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अर्की में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की आधारशिला पट्टिका तोड़ी : FIR दर्ज

एएम नाथ । अर्की :  पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सोलन जिले में एक आधारशिला पट्टिका तोड़ दी गई। उपमंडल अर्की के अंतर्गत सरयांज बाड़ीधार से ऊपरली पम्बड़ सड़क की आधारशिला किसी अज्ञात व्यक्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैज्ञानिक सोच के साथ जीएं, अपनी जिज्ञासा को जागृत रखें: राजेश धर्माणी

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से की अपील हमीरपुर 17 दिसंबर। नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता बलवीर सिंह ने सुन्नी में हाइड्रो प्रोजेक्ट की मंजूरी को लेकर केंद्र सरकार का किया आभार व्यक्त : कार्यालयों व संस्थानों को बंद करके प्रदेश की जनता के साथ किया कुठाराघात

चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता बलवीर सिंह ने सुन्नी में हाइड्रो प्रोजेक्ट की मंजूरी को लेकर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!