नव-निर्वाचित तीनों विधायक 22 जुलाई को शपथ लेंगे : विधानसभा अध्यक्ष पठानिया पद एवं गोपनीयता की दिलाएंगे शपथ

by

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के तीन नव निर्वाचित विधायक 22 जुलाई को विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इसे लेकर विधानसभा सचिवालय प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर दी है।  हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित विधायक आशीष शर्मा और कांगड़ा जिला की देहरा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर, नालागढ़ से बावा हरदीप सिंह और सोमवार से हिमाचल विधानसभा के सदस्य हो जाएंगे।

इनके शपथ ग्रहण के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहेंगे।  कमलेश ठाकुर 9399 वोटों के अंतर से चुनाव जीती हैं, जबकि हरदीप बावा 8990 वोट और आशीष शर्मा 1571 वोट के अंतर से चुनाव जीते हैं। शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस के विधायकों की संख्या 40 और बीजेपी के 28 MLA हो जाएंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ठंड की चपेट में समूचा हिमाचल : 24 घंटे तक बर्फबारी-बारिश के आसार

हिमपात, सर्द हवाओं और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हिमालय की चोटियों पर रुक रुककर बर्फबारी धुंध ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार चार ट्रेनें देरी से ऊना पहुंचीं एएम नाथ। शिमला : .हिमाचल प्रदेश...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध-अवैज्ञानिक खनन पर ऊना प्रशासन की आधी रात को छापामार कार्रवाई : तीन टिप्पर और एक पोकलेन जब्त, डीसी जतिन लाल की अगुवाई में चला अभियान

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 जुलाई. ऊना जिला प्रशासन ने अवैध एवं अवैज्ञानिक खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए वीरवार मध्यरात्रि एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस विशेष छापामार अभियान का नेतृत्व स्वयं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

5 दिन बाद खाई में मिला वाहन : लापता व्यक्ति बिलासपुर का रहने वाला

एएम नाथ : शिमला। हिमाचल प्रदेश में आफत की बरसात हो रही है। इस बरसात में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। जिला शिमला के चौपाल उपमंडल के मड़ावग में पांच दिन से लापता...
Translate »
error: Content is protected !!