नशामुक्त ऊना अभियान की टास्क फोर्स समिति की बैठक : नशामुक्त ऊना अभियान ने पकड़ी रफ्तार: एसडीएम

by
सोशल मीडिया पर दिया जा रहा नशे के खिलाफ संदेश
ऊना 18 अगस्त: नशामुक्त ऊना अभियान के तहत गठित खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स समिति ऊना की माह जून, जुलाई में एक्शन टेकन रिपोर्ट पर एसडीएम विश्वमोहन देव चौहान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें इस मुहिम के दौरान की गई गतिविधियांे बारे चर्चा की गई।
विश्वमोहन ने बताया कि नशामुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत ऊना ब्लॉक मंे माह जून, जुलाई में 63 स्कूलों तथा 50 पंचायतों में टास्क फोर्स समितियों का गठन किया जा चुका है। जबकि विकास खण्ड की 335 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा 94 आशावर्करज़ को प्रशिक्षण दिया गया है। इसके अतिरिक्त विकास खण्ड के 64 स्कूलों के मंेटोर अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया, जबकि 12 स्कूलों का बेसलाइन सर्वे किया गया। पंचायत स्तर पर 63 पंचायतों के मुकाबले 21 पंचायतों में टास्क फोर्स गठित की गई हैं। जबकि स्थानीय शहरी निकायों ऊना, मैहतपुर व संतोषगढ़ के जन प्रतिनिधियों को इस मुहिम से जोड़कर शीघ्र ही प्रशिक्षित किया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि नशामुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए रफ्तार पकड़ी है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान नशामुक्ति पर आधारित 24 फोटोयुक्त स्लोगन, 21 वीडियो तथा एक डॉक्यूमेंटरी जारी की गई है, जो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड की गईं हैं। इस मुहिम में गत दो माह में फेसबुक पर 45447, इंस्टाग्राम पर 4 हजार, ट्विटर पर 6 हजार तक व्यूअरशिप हो चुकी है। इसके अलावा नशामुक्ति पर जिला के 30 प्रभावशाली व्यक्तियों की बाइट भी सोशल मीडिया पर अपलोड की गई है।
दस्तावेजी प्रक्रिया की बजाय परिणामदायक प्रयास जरूरी
एसडीएम ने कहा कि इस मुहिम के अन्तर्गत युवाओं की विशेष भूमिका है। इस मुहिम में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए युवक मण्डल व यूथ क्लब तथा खेल संगठनों को भी जोड़ा जाना चाहिए ताकि एक जोश के साथ रचनात्मक नवचेतना का वातावरण निर्मित हो सके। उन्होंने निर्देश दिये कि नशामुक्ति अभियान के प्रयास दस्तावेजी आंकड़ों तक ही सीमित न रहें बल्कि धरातल पर परिणामदायक होने चाहिए।
हर घर दस्तक मुहिम का आगाज़ सितम्बर माह मंे
विश्वमोहन देव ने बताया कि नशामुक्त ऊना अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए सितम्बर माह में हर घर दस्तक मुहिम शुरू की जा रही है, जिसके तहत नशाखोरी से बचाव के लिए घर-घर जाकर लोगों को हेल्थकेयर ओपीडी, हेल्पलाइन नम्बर, बचाव के तरीकों बारे जानकारी दी जाएगी।
ये रहे उपस्थित
बैठक में सीडीपीओ कुलदीप दयाल, बीडीओ केएल वर्मा, बीएमओ बसदेहड़ा डॉ. रामपाल शर्मा, ईओ एमसी मैहतपुर वर्षा चौधरी, विशेषज्ञ सामाजिक विकास मनोज शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी जितेन्द्र कुमार, एसएस एमसी संतोषगढ़ शामली ठाकुर, बीओ शिक्षा कांता देवी गंुजन संस्था से विजय कुमार व पंकज पंडित ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में स्वछता कर्मियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और सुरक्षा बीमा योजना का लाभ उठायें स्वछता कर्मी : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि शहर की सम्पूर्ण साफ-सफाई व्यवस्था स्वछता कर्मियों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने किए तबादले, 6 HAS बदले, एक IAS को दिल्ली भेजा

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल सरकार ने आज फिर अधिकारियों के तबादले किए। इनमें 6 HAS अधिकारियों के फेरबदल किए गए हैं। वहीं एक IAS को दिल्ली भेजा गया है। Share     
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए तैयार : राज्यों को अब लेना होगा फैसला

नई दिल्ली : निर्मल सीतारमण ने कल राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ 53वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक की।  इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इनमें कई सेवाओं एवं उत्पादों पर जीएसटी भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने भाजपा से केएल ठाकुर को 8,990 मतों से हराया : हरदीप को 34,608, केएल ठाकुर को 25,618 और निर्दलीय हरप्रीत सिंह सैणी को 13,025 वोट मिले

एएम नाथ। नालागढ़ : नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा ने उपचुनाव जीत लिया है। बावा ने भाजपा से केएल ठाकुर को 8,990 मतों से हराया। हरदीप को कुल 34,608 वोट...
Translate »
error: Content is protected !!