नशे की ओवरडोज से हुई थी युवक की मौत : डेढ़ महीने बाद एक गिरफ्तार , दूसरे की पुलिस कर रही तलाश

by

बठिंडा। करीब डेढ़ महीने पहले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। उसकी मौत नशे की ओवरडोज देने के कारण हुई थी। इस मामले में अब थाना सदर बठिंडा पुलिस ने मृतक युवक के दो दोस्तों को नामजद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपित युवक की तलाश जारी है।

नशे का आदी था संदीप सिंह

पुलिस को शिकायत देकर गांव बुर्ज महिमा निवासी रोशन सिंह ने बताया कि उसका 21 वर्षीय युवक संदीप सिंह नशा करने का आदी था। बीती 15 जून को वह घर से निकला था, लेकिन बाद में उसका शव सिविल अस्पताल के मोर्चरी में मिला।

पुलिस ने उस समय 194 बीएसएनएस के तहत कार्रवाई की थी, लेकिन अब उन्हें पता चला है कि उसके बेटे संदीप सिंह को गांव तियोणा निवासी आरोपित जगजीत सिंह और गांव बीड़ तालाब बस्ती निवासी साजन सिंह ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसे नशे की हालत में वहीं पर छोड़ दिया था। जिसके कारण उसके बेटे की मौत हो गई।

आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि उपरोक्त दोनों व्यक्ति उसके बेटे संदीप सिंह की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। मामले के जांच अधिकारी एएसआई जसवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित रोशन सिंह के बयानों के आधार पर आरोपित जगजीत सिंह और साजन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसआई ने बताया कि आरोपित जगजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपित की तलाश जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण किया आयोजित : पंजाबी गायक बलराज बिलगा तथा प्रवीण अरोड़ा ने भेंटें गा कर महांमाई का किया गुणगान

गढ़शंकर । मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर की ओर से बाबू वेद प्रकाश कृपाल अध्यक्ष की देखरेख में महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोलकाता रेप-मर्डर केस : मुख्य दोषी संजय रॉय को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा- ट्रेनी डॉक्टर को मिला इंसाफ

कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए सनसनीखेज ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं...
article-image
पंजाब

मलकोवाल गांव में से निकलती सड़क पर नालियों की जगह सीवरेज पाइपें डाली जाएं: निमिशा मेहता

एक साल से भी कम समय में टूट गए नाले के की जाँच कर जिम्मेवार अधिकारीयों के खिलाफ की जाए कार्रवाई गढ़शंकर। भाजपा हलका इंचार्ज निमिशा मेहता ने गांव मलकोवाल की मुख्य सड़क के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

800 करोड़ की साइबर ठगी का मामला: कंबोडिया से चल रहा था रैकेट, ऐप बनाकर करते थे मनी लॉन्ड्रिंग

जालंधर। देशभर में करोड़ों की साइबर ठगी करने के सरगना कंबोडिया में बैठे है, जिन्होंने वर्ष 2024 में 17 हजार फर्जी बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर 800 करोड़ से अधिक का चूना भारत वासियों...
Translate »
error: Content is protected !!