नशे के बारे में ‘ड्रग फ्री हिमाचल’ एप पर दें जानकारी – उपायुक्त

by
 जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र समिति की बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता
नशे के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करें अधिकारी, जिला के नागरिकों से सहयोग की अपील
शिमला, 25 जुलाई – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में खुफिया जानकारी प्रदान करने के लिए “ड्रग फ्री हिमाचल” नामक एप शुरू की गई है जिस पर कोई भी व्यक्ति कहीं से भी नशे की सप्लाई और कारोबार के बारे में पुलिस को गुप्त सूचना दे सकता है। उन्होंने कहा कि एप के माध्यम से सूचना देने वाले का नाम, मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस का पुलिस को भी पता नहीं चल पाता।
उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त नशे की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 9459100100, 1908 या 112 पर भी संपर्क कर सकते है।
उन्होंने ड्रग इंस्पेक्टर को समय-समय पर दवाइयों की दुकानों पर भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दवा विक्रेता केंद्र में अगर अनियमितता पाई जाए तो उचित कार्यवाही अमल में लाई जाए।
उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी जिला में पोस्त एवं भांग की फसल की अवैध खेती की निगरानी के संदर्भ में भी उचित कदम उठाएं। यदि जिला में कहीं पर भी नशीले पदार्थों की खेती की जा रही है तो उसे तुरंत प्रभाव से नष्ट करें।
उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी नशे के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करें ताकि जिला में बढ़ते नशे पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्कूल एवं कॉलेजों में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविरों का भी आयोजन करने के निर्देश दिए तथा की गई विभागीय कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करे।
उन्होंने कहा कि उपमंडल दण्डाधिकारी अपने क्षेत्र की पंचायतों में होने वाली बैठकों में जाकर लोगों को इस बारे में जागरूक करे।
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी जिला के नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्रों का भी अवश्य रूप से निरीक्षण करे।
उन्होंने जिला के नागरिकों से नशे के खिलाफ सहयोग की भी अपेक्षा की ताकि बढ़ते नशे पर रोक लगाई जा सके।
इस अवसर पर उपमंडल दण्डाधिकारी भानु गुप्ता व निशांत कुमार, एचपीएस नवदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय चुवाड़ी में स्नातकोत्तर कक्षाएं तथा डिजिटल -ई लाइब्रेरी एवं रीडिंग रूम शुरू – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया विधिवत शुभारंभ

प्रधानाचार्य आवास तथा बोटैनिकल गार्डन के लिए की 16 लाख रुपए देने की घोषणा एएम नाथ। चम्बा (चुवाड़ी) :  प्रदेश सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए प्रतिबद्ध है तथा व्यवसायिक व रोजगारोन्मुखी शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : केवल सिंह पठानिया

*पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हारचक्कियां में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में शिरकत* *16 लाख से बने अतिरिक्त कमरे का लोकार्पण, उत्कृष्ट छात्रों को किया सम्मानित* एएम नाथ शाहपुर, 9 दिसम्बर : ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस किशोरी लाल से मिला हिमाचल पेंशनर संघ

बैजनाथ, 4 जनवरी : हिमाचल पेंशनर संघ ब्लॉक बैजनाथ अध्यक्ष रमेश चड्ढा के नेतृत्व में मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल के साथ लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वारघाट से थापना सड़क मार्ग यातायात के लिए 31 दिसम्बर तक बंद : थेह से भुहाड रोड़ सभी प्रकार के वाहनों के लिए 27 दिसम्बर तक बंद

एएम नाथ। बिलासपुर, 4 दिसम्बर: जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए बताया कि स्वारघाट उपमण्डल के स्वारघाट से थापना...
Translate »
error: Content is protected !!