नशे में धुत्त टूरिस्ट की वजह से गई जान- टैक्सी चालक की मौत, 4 माह पहले हुई थी शादी, पत्नी है गर्भवती

by

रोहित भदसाली।  हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के 30 साल के युवा टैक्सी चालक को नशे में धुत्त एसयूवी चालक की लापरवाही का शिकार होना पड़ा. हादसे में 30 साल के चालक युवराज राणा और उनके साथ टैक्सी में सवार महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हैं. फिलहाल, घटना के बाद आरोपी एसयूवी चालक और सवार मौके से फरार हो गए. अहम बात है कि हादसे के कई घंटों बाद भी पंजांब के रूपनगर की पुलिस और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची. फिलहाल, घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है.

दरअसल, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर के पास कीरतपुर साहिब में शुक्रवार सुबह यह घटना पेश आई. चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर एक टैक्सी हमीरपुर की तरफ से जा रहा थी. इस दौरान दिल्ली से आ रही एक गाड़ी ने रॉन्ग राइड में टैक्सी को टक्कर मार दी. आरोप है कि दिल्ली नंबर गाड़ी में सवार युवक-युवती नशे में धुत्त थे और घटना के बाद मौके से फरार हो गए.

घटना के बाद स्विफ्ट डिजायर कार का अगला हिस्सा पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया औऱ चालक युवराज राणा की मौत हो गई. इसके अलावा, टैक्सी में सवार महिला दीपिका शर्मा की भी जान चली गई. स्विफ्ट डिजायर (टैक्सी) में छोटे बच्चे समेत चार लोग घायल हुए हैं.

चंडीगढ़ सवारियां लेकर जा रहा था युवराज : मृतक टैक्सी चालक हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर का रहने वाल था और सवारियां लेकर चंडीगढ़ जा रहा था. घायलों में एना भारती, रीना देवी, एक छोटा बच्चा और अन्य व्यक्ति शामिल है. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दिल्ली नंबर की एसयूवी में एक युवती और दो युवक सवार थे, जो नशा किए हुए थे. एसयूवी चालक गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था. उधर, हादसे के एक घंटे बाद तक ना एंबुलेंस आई और ना ही हाईवे से गुजर रही कोई गाड़ी मदद के लिए रुकी. पुलिस ने बताया कि एना भारती नाम की युवती चंडीगढ़ में कोचिंग ले रही है और उसी ने टैक्सी हायर की थी. रास्ते में दीपिका शर्मा, उसका छोटा बच्चा और रीना देवी और एक अन्य व्यक्ति भी टैक्सी में सवार हुए थे. अब हादसे में चालक और 32 साल की महिला दीपिका की मौत हो गई.

चार महीने पहले हुई थी युवक की शादी

चालक युवराज युवराज राणा की शादी को महज चार महीने का वक्त हुआ था और उसकी पत्नी गर्भवती है. घटना के बाद पत्नी और बहन मौके पर पहुंची थी. उधर, घटना के बाद से एसयूवी चालक और युवती फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे कैश बरामद – उच्च सदन में भारी हंगामा : उप राष्ट्रपति ने कहा-जांच के बाद होगी कार्रवाई

उप राष्टपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को राज्यसभा में कैश मिलने का सनसनीखेज दावा किया। सुरक्षाकर्मियों को जांच के दौरान नोटों का यह बंडल मिला। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 28 अगस्त को

रोहित भदसाली। ऊना, 22 अगस्त। बाल विकास परियोजना हरोली के तहत आंगनबाड़ी वर्करों और सहायिकाओं के भरे जाने वाले रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 28 अगस्त को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय हरोली में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऐतिहासिक रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह : अतिरिक्त उपायुक्त ने समारोह की तैयारियों पर बुलाई गई बैठक में सभी विभागों को जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश

शिमला, 03 जनवरी – राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2024 हर्षोल्लास के साथ शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों के संबंध में आज यहाँ बचत भवन में बुलाई गई एक...
article-image
पंजाब

होशियारपुर जिले में भूमिहीन किसानों व खेत मजदूरों की ऋण माफी शुरु, 46468 लाभार्थियों का 103.91 करोड़ रुपए का ऋण होगा माफ

होशियारपुर: पंजाब सरकार की ओर से सहकारी कृषि सभाओं के सदस्य भूमिहीन किसानों व खेत मजदूरों के ऋण माफ करने की मुख्य मंत्र कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से की शुरुआत के बाद उद्योग...
Translate »
error: Content is protected !!