नाबालिग ने कार में पड़ा बैग चुरा लिया : बैग में करीब 2.5 लाख की नकदी और वीजा लगे 6 पासपोर्ट थे

by

जालंधर। पठानकोट चौक के पास वीरवार देर रात एक नाबालिग ने कार में पड़ा बैग चुरा लिया। बैग में करीब ढाई लाख की नकदी और वीजा लगे 6 पासपोर्ट रखे थे। पुलिस को दी शिकायत में जीत निवासी अमृतसर ने बताया कि वह दिल्ली जा रहा था। रास्ते में जालंधर अपने दोस्त को मिलने के लिए जालंधर पठानकोट चौक के पास रुका। जब वह अपने दोस्त को मिलने के लिए गाड़ी से निकला तो 10 सेकेंड में ही नाबालिग ने वारदात को अंजाम दे दिया।
लड़की गाड़ी में पड़ा बैग लेकर मौके से फरार हो गई। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है।
जांच के बाद भी नहीं मिली बच्ची : पुलिस ने फ्लाईओवर के नीचे जो मांगने वाले लोग सोए थे, उनकी भी जांच की लेकिन वारदात को अंजाम देने वाली नाबालिग पुलिस को नहीं मिली। देर रात तक पुलिस बच्ची को तलाशती रही। वहीं, वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए तो उसमें नाबालिग का चेहरा साफ नजर नहीं आया जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस देर रात से नाबालिग को तलाश रही है लेकिन शुक्रवार देर शाम तक भी उसका कुछ पता नहीं चल सका।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिले में 1563 पोलिंग बूथ स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी: जिला चुनाव अधिकारी ने बताया भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से 

होशियारपुर, 18 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्री संदीप हंस ने बताया कि 19 सितंबर को पोलिंग स्टेशनों की रैशनेलाइजेशन संबंधी आयोजित बैठक में जिन प्रस्तावों पर विचार किया गया था, उन प्रस्तावों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप ने बताई वजह – क्यों केजरीवाल के बेड रूम में लगा है सीसीटीवी कैमरा, ड्रॉइंग रूम में नहीं

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री आवास में आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की कथित तौर पर पिटाई के मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच को सबसे अहम माना जा रहा है। स्वाति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिकायत दर्ज कराने के लिए बनाने होंगे संबंध, युवती को बाथरूम में ले जाकर अश्लील हरकत : पकड़े गए डीएसपी साहब, वीडियो वारयल – सस्पेंड, फिर गिरफ्तार

युवती के यौन शोषण वाले वायरल वीडियो की जाँच के दौरान पुलिसकर्मी की पहचान कर्नाटक के 58 वर्षीय डिप्टी एसपी बी रामचंद्रप्पा के तौर पर हुई है। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक फरियादी...
article-image
पंजाब

NIA ने गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्तियों को किया जब्त : चंडीगढ़ में सेक्टर 15 स्थित पन्नू के आवास और अमृतसर में उनके पैतृक गांव खानकोट में पन्नू की संपत्ति के बाहर जब्ती का नोटिस चिपका

चंडीगढ़ : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत चंडीगढ़ और अमृतसर में नामित खालिस्तानी आतंकवादियों गुरपतवंत सिंह पन्नू की संपत्तियों को जब्त कर लिया है। चंडीगढ़ में सेक्टर 15...
Translate »
error: Content is protected !!