निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन नम्बर 15100 पर कर सकते हैं संपर्क : सहायक आयुक्त

by
रोहित भदसाली। ऊना, 9 अक्तूबर. समाज के कमजोर और पिछड़े वर्गों को न्याय दिलाने और कानूनी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा निःशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान की जाती हैं। यह जानकारी सहायक आयुक्त ऊना, वरिन्द्र शर्मा ने देते हुए बताया कि नालसा द्वारा कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 जारी किया गया है। इसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति, जो कानूनी सहायता प्राप्त करना चाहता है, कॉल करके निःशुल्क सहायता प्राप्त कर सकता है। साथ ही, नालसा पोर्टल पर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि नालसा का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने अधिकारों की रक्षा कर सकें और न्याय प्रक्रिया में सहभागिता कर सकें।उन्होंने कहा कि समाज के गरीब, मजदूर, महिलाओं, बच्चों, वृद्धजनों और अन्य कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा के लिए नालसा के माध्यम से मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसी के तहत लोक अदालतों का भी आयोजन किया जाता है, जिनमें कानूनी विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान किया जाता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अस्पताल में भर्ती होने का विरोध करने वाले जगजीत डल्लेवाल के शुभचिंतक नहीं: सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली – 1 माह से ज्यादा समय से मरणव्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल के स्वास्थ्य को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताते हुए पंजाब सरकार को फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीबीआई को हजारों पन्नों का एसपी कार्यालय शिमला से रिकाॅर्ड देने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की मौत के मामले में विगत दिनों सीबीआई को रिकॉर्ड देने से इन्कार करने के बाद एसपी कार्यालय में मामले से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आंगनवाड़ी वर्कर्स ने बारिश को नजरअंदाज करते हुए ने सड़क जाम कर जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा जारी चेतावनी पत्र का किया विरोध

नवांशहर ।  जिला शहीद भगत सिंह नगर की सभी आंगनवाड़ी वर्कर्स ने डीपीओ जगरूप सिंह के खिलाफ तेज बारिश के बीच जमकर प्रदर्शन किया और  आरोप लगाया कि 17 जुलाई को सभी वर्कर्स को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सरपंच हैप्पी हत्याकांड का मुख्य आरोपी लद्दाख से गिरफ्तार

मोगा :  कस्बा बाघापुराना में सरपंच हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपित मनप्रीत सिंह उर्फ बबलू को लद्दाख...
Translate »
error: Content is protected !!