निरंतर नज़रअंदाज किए जा रहे अनऐडेड अध्यापक फ्रंट पंजाब द्वारा महा रोष रैली का ऐलान

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अनऐडेड अध्यापक फ्रंट पंजाब की स्टेट बॉडी और जिला इकाई के प्रधानों की आज विशेष बैठक की गई, जिसमें सरकार द्वारा लगातार यूनियन के संघर्ष और हक की मांगों को नज़रअंदाज किए जाने को लेकर अगली रणनीति के लिए विचार-विमर्श किया गया। यूनियन की बैठक में विचार किया गया कि यूनियन द्वारा लगातार संघर्ष के दौरान कई विधायकों को मांग पत्र दिए गए हैं, रोष रैलियों और धरना प्रदर्शन किए गए और सरकार के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, जिसमें शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस और मुख्यमंत्री सब कमेटी जिसमें आप प्रधान श्री अमन अरोड़ा, श्री कुलदीप सिंह धालीवाल और वित्त मंत्री श्री हरपाल सिंह चीमा के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। लेकिन फिर भी यूनियन की एडेड स्कूलों में अनऐडेड के रूप में सेवा निभा रहे अध्यापकों को 70ः30 पॉलिसी अनुसार पक्का करने की मुख्य मांग को अभी तक लागु नहीं किया गया और सरकार द्वारा टालमटोल की नीति से परेशान अनऐडेड अध्यापक बहुत कम तनख्वाह पर गुजारा करने के लिए मजबूर हैं। इससे निराश होकर इन अध्यापकों ने अपनी हक की मांगें मनवाने के लिए 2 मार्च रविवार को मुख्यमंत्री निवास के सामने महा रोष रैली करने का ऐलान किया है, जिसमें पंजाब भर से अनऐडेड अध्यापक फ्रंट पंजाब के अध्यापक बड़ी संख्या में शामिल होंगे और सरकार की ढीली नीतियों का पर्दाफाश करने के लिए बड़े स्तर पर जोरदार रोष प्रदर्शन करेंगे। यूनियन के प्रतिनिधियों ने बताया कि अब तक हुई बैठकों में हर बार झूठे वादे करके समय गुजारा जा रहा है। अगर फिर भी यूनियन की मांगें नहीं मानी गई तो मुख्यमंत्री निवास के सामने पक्का मोर्चा लगाया जाएगा और यह तब तक रहेगा जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जातीं। इस मौके पर अनऐडेड अध्यापक यूनियन के प्रधान निर्भय सिंह जहांगीर, उप प्रधान सुखचैन सिंह जौहल, कुलजीत सिंह सिद्धू, मैडम जसवीर कौर, हरमोलक कौर, प्रभजोत कौर, बलविंदर सिंह, रविंदर भारद्वाज, शमशाद अली, भुपिंदर सिंह, करणजीत सिंह, तलविंदर सिंह, जतिंदर सेठी और विभिन्न जिलों से सदस्य इकट्ठे हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बल्ह, सलवाहन तथा औट शिक्षा खंडों के स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव

मंडी 18 जनवरी। जिला दंडाधिकारी मंडी अरिंदम चौधरी ने मंडी जिला के कुछ मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय घने कोहरे के कारण जनहित व बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर का युवक विशाल राणा कनेडियन आर्मी में कमीशन प्राप्त कर बना लेफ्टिनेंट

गढ़शंकर, 29 मई: गढ़शंकर का युवक विशाल राणा पुत्र सेवानिवृत्त सूबेदार सरदारी लाल राणा ने कनेडियन आर्मी में कमीशन प्राप्त कर लेफ्टिनेंट पद प्राप्त कर परिवार,  गढ़शंकर क्षेत्र तथा पूरे पंजाब का मान बढ़ाया...
article-image
पंजाब , समाचार

रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों के साथ दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में वार्षिक समारोह संपन : एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल विजेता हरमिलन कौर बैंस और पीसीएस (जुडीसरी) में उत्तीर्ण रहे पवनप्रीत सिंह मुग्गोवाल ने समारोह में की वतौर मुख्य मेहमान शिरकत

गढ़शंकर : दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल गढ़शंकर और दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोहलरों माहिलपुर का वार्षिक समारोह का आयोजन क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल गढ़शंकर...
पंजाब

ग्राम पंचायत चुनाव- जनरल पर्यवेक्षक संयम अग्रवाल जिले में पहुंचे

वन विभाग रैस्ट हाउस चौहाल में किया है स्टेः अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी होशियारपुर, 04 अक्टूबरः अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-कम- अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निकास कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव- 2024...
Translate »
error: Content is protected !!