निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए व्यय पर्यवेक्षकों का अहम रोल- DC अपूर्व देवगन

by
मंडी, 29 फरवरी। लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विपाशा सदन मंडी में सहायक व्यय पर्यवेक्षकों तथा व्यय निगरानी टीम के सदस्यों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने सहायक व्यय पर्यवेक्षकों तथा व्यय निगरानी टीम के सदस्यों को लोकसभा चुनाव-2024 को स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए व्यय पर्यवेक्षकों का अहम रोल होता है। चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों के निर्धारित सीमा में खर्च करने व्यय पर्यवेक्षक नजर रखते हैं। इसके लिए उनका प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी है ताकि वह अपने दायित्वों का सही निर्वहन कर सकें।
उन्होंने प्रशिक्षण में भाग ले रहे सभी अधिकारियों से कहा कि कार्यशाला में जो फोल्डर उन्हें उपलब्ध करवाया गया है, उसका गंभीरता से अवलोकन करें तथा उस पर निर्वाचन से संबंधित दिए गए दिशानिर्देशों की जानकारी प्राप्त कर लें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्यशाला में व्यय पर्यवेक्षकों व व्यय निगरानी टीम के कार्यों एवं दायित्वों पर प्रकाश डाला और उन्हें क्या करना एवं क्या नहीं करना चाहिए के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
निर्वाचन तहसीलदार राजेश कुमार शर्मा ने कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी सदस्यों का स्वागत किया तथा निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण कार्यशाला में लगभग 170 सहायक व्यय पर्यवेक्षकों तथा व्यय निगरानी टीम के सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद, नायब तहसीलदार राजेश कुमार, हरनाम सिंह ने भी भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

करलोटी से एम्स बिलासपुर के लिए शुरू हुई नई बस सेवा, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीणों में दिखा उत्साह एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 19 नवम्बर: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिव कैलाशों रे बासी भजन सुना कर खूब नचाए श्रद्धालु : बद्दी में गद्दी समुदायत ने मनाया शिव नुआला कार्यक्रम

बद्दी, 25 जनवरी (तारा) : बद्दी में गद्दी समुदाय वेलफेयर सोसायटी की ओर से छठा वार्षिक विशाल शिव नुआला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन जीएस रिजॉर्ट में किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए मुख्यातिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कृषि मंत्री ने विकास कार्यों की प्रगति को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक : लक्षित परियोजनाओं को युद्धस्तर पर पूरा करें अधिकारी : चंद्र कुमार

एएम नाथ। ज्वाली,20 जुलाई। कृषि एवं पशु पालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज शनिवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों एवं क्षेत्र की लम्बित मांगों के दृष्टिगत लोक निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

होली उत्सव की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा की नाटियों और कुमार साहिल के तरानों से मचा धमाल

एएम नाथ।  सुजानपुर 04 मार्च। राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की चौथी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह हिमाचली कलाकारों के नाम रही। इस सांस्कृतिक संध्या के मुख्य स्टार जाने-माने पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!