नि-क्षय मित्र योजना को बढ़ावा देने पर जोर : टी.बी मुक्त ऊना बनाने में बनें सहयोगी : जतिन लाल

by
रोहित भदसाली।  ऊना, 18 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने जिलावासियों से टी.बी मुक्त ऊना बनाने में सक्रिय सहयोगी बनने की अपील की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे नि-क्षय मित्र बनकर टी.बी रोगियों की सहायता करें और इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। उपायुक्त बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आयोजित जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, जिसमें सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में जनवरी 2024 से अगस्त 2024 तक क्षय रोग उन्मूलन को लेकर किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने जिले के सभी हितधारकों से नि-क्षय मित्र योजना के तहत टी.बी मरीजों को पोषण, नैतिक बल, और मानसिक समर्थन प्रदान करने की अपील की। इस योजना में कोई भी व्यक्ति या संस्था 6 महीने, एक साल या तीन साल तक टी.बी मरीजों को सहायता प्रदान कर सकती है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में 561 टी.बी रोगियों में से 322 को निक्षय मित्रों के माध्यम से पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है।
May be an image of 12 people, people studying and text
उपायुक्त ने बताया कि जिले में व्यस्क बीसीजी टीकाकरण के लिए 41361 वयस्कों को चिन्हित किया गया है जिनमें 36,486 का अब तक टीकाकरण हो चुका है। उन्होंने बताया कि टीआइआइएफए प्रोजेक्ट के तहत खांसी के मरीजों, जो निजी डॉक्टरों या मेडिकल स्टोर से कफ सिरप ले रहे हैं, उनका डाटा क्षय रोग मुक्त हिमाचल एप पर अपलोड किया जाएगा ताकि संभावित रोगियों की पहचान कर समय रहते उनकी जांच और इलाज किया जा सके। इससे मृत्यु दर पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जिन क्षय रोगियों को पोषण आहार नहीं मिल पा रहा है, उन्हें रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से आवश्यक सहायता प्रदान की जाए। इसके अलावा, उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देश दिए कि 2 अक्तूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभा बैठकों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के जरिए क्षय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के प्रयास किए जाएं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस बीमारी के बारे में जागरूक हो सकें और जिला को क्षय रोग मुक्त बनाने में सहयोग करें।
इस दौरान उपायुक्त ने निक्षय मित्रों को विशेष रूप से सम्मानित भी किया ।
May be an image of 3 people, people studying, newsroom and text that says "5 阿 DISTRICT TB FORUM COMMITTEE 福 & 開 ZILA KSHAY ROG UNMOOLAN SAMITI MEETING ANERE 四 之 ក្ូម 隔 들 ន • WE Venue:- Venue:-Conf Conf OME HEALTH FAMILY ตส हारेगा ऊना जीतेगा onal Hospital Un INA DISTRICT তा जीतेणा अ्यस्का தமம்தமை එනි ग शपाल Martyy Depusy Comaianiener CHERNEDICALOFICFR OFFICER"
समन्वित प्रयासों से मृत्यु दर में आई कमी
बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुमार ने जानकारी दी कि जिले में कुल 561 क्षय रोगी नोटिफाइड किए गए हैं, जिनमें से 16 एम.डी.आर (मल्टी-ड्रग रेजिस्टेंट) टीबी के मरीज हैं। इन सभी मरीजों का इलाज जिला ऊना के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में निशुल्क किया जा रहा है। इसके अलावा, 561 मरीजों की एचआईवी और मधुमेह की भी जांच की गई, जिनमें से 123 मरीज ऐसे पाए गए जो क्षय रोग के साथ-साथ मधुमेह से भी पीड़ित हैं। इन मरीजों का दोनों बीमारियों का समांतर इलाज किया जा रहा है।
डॉ. रमेश कुमार ने यह भी बताया कि इस वर्ष जिले में क्षय रोगियों की पहचान में सफलता हासिल हुई है और पिछले वर्ष की तुलना में मृत्यु दर में भी कमी आई है। वर्ष 2023 में मृत्यु दर 8 प्रतिशत थी, जो इस वर्ष घटकर 5.7 प्रतिशत रह गई है।
बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिद्धू, स्वां वीमेन फेडरेशन के मुख्य सलाहकार राजेश शर्मा, चेयरमैन पीर निगाह मंदिर कमेटी शशि देवी, बाबा बाल जी महाराज मंदिर की और से अश्वनी कुमार, बाबा रूद्र नन्द कमेटी की ओर से राम कुमार, जीनत महंत गगरेट, सुनील जोशी नेस्ले इंडस्ट्री, लिव फ़ास्ट गगरेट, जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, डॉ राजीव गर्ग, डॉ पंकज कुमार, डॉ शिंगारा सिंह, अखिल शर्मा मेनेजर इंडस्ट्री, डॉ अशोक कुमार, गुलशन कुमार, संदीप धीर, राकेश कुमार, रीता देवी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
-0-
All reactions:

7

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल गृह भरनाल में एसडीएम स्वाति डोगरा ने बाँटी खुशियाँ : दीपावली के अवसर पर बच्चों को भेंट किए मिठाई व उपहार

एएम नाथ। सरकाघाट 30 अक्टूबर।  एसडीएम स्वाति डोगरा सरकाघाट ने दिपावली के पावन पर्व पर बाल आश्रम भरनाल में वहाँ रह रहे बच्चों के साथ खुशियाँ बाटीं। उन्होंने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने किया 62 प्रत्याशियों का एलान : हरोली बड़सर सहित 6 सीटों पर अभी तक पेच फंसा हुया, 1 मंत्री सहित 11 विधायको के टिकट काटे

शिमला : भाजपा दुारा हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची में 62 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है और हरौली, कुल्लू, बड़सर, देहरासहित छे सीटों पर अभी पेच फंसा हुया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नोडल अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर बैठक आयोजित : अधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा के साथ  कार्यों का निर्वहन बनाना होगा सुनिश्चित : एसडीएम अरुण शर्मा

एएम नाथ। चंबा, 23 मार्च :   सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम चंबा अरुण शर्मा की  अध्यक्षता में  लोकसभा निर्वाचन – 2024 के तहत  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 03- चंबा के लिए नियुक्त विभिन्न नोडल अधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं में हर वार्ड में ओवरहैड पेयजल टैंक के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत – राजिन्द्र गर्ग

2.40 करोड़ से निर्मित होगी घुमारवीं पुराना पुल से मेला मैदान तक की सम्पर्क सड़क बिलासपुर : – खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज घुमारवीं में 1 करोड़ 20...
Translate »
error: Content is protected !!