नेशनल प्रोग्राम ‘कायाकल्प’ में सिविल हस्पताल गढ़शंकर ने प्रदेश में 8वां स्थान हासिल किया

by

अस्पताल को मिला एक लाख रुपए का इनाम
गढ़शंकर : नेशनल प्रोग्राम ‘कायाकल्प’ 2021-22 के अधीन करवाए गए सर्वेक्षण के दौरान सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर ने बढ़िया कारगुजारी तथा साफ सफाई में प्रदेश में से आठवां स्थान प्राप्त करके एक लाख रुपए का इनाम हासिल किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल हस्पताल गढ़शंकर के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ रमन कुमार ने बताया कि सिविल हस्पताल में स्टाफ की कमी के चलते लोगों को बढ़िया सेवाएं उपलब्ध कराने और साफ सफाई में नेशनल प्रोग्राम ‘कायाकल्प’ में 75.7 अंक प्राप्त करके पंजाब में आठवां स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम के तहत पहले और दूसरे स्थान पर आने वाले अस्पतालों को सरकार द्वारा क्रमवार 10 लाख और 7:30 लाख रुपए दिए जाते हैं तथा तीसरे से दसवें स्थान पर आने वाले सभी अस्पतालों को एक-एक लाख दिया जाता है। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी के बावजूद स्टाफ की मेहनत तथा लोगों के सहयोग से हमने आठवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार सिविल हस्पताल गढ़शंकर में स्टाफ की कमी को पूरा कर दे तो हम लोगों के सहयोग से सिविल हस्पताल गढ़शंकर को पहले स्थान पर भी ला सकते हैं। यहां यह बताने योग्य है कि सीनियर मेडिकल अफसर डॉ रमन कुमार के नेतृत्व में पहली बार सिविल हस्पताल में यह मुकाम हासिल किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी गुलाम हुसैन में 15 लाख रुपए की लागत से बनी सडक़ का कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने किया लोकार्पण

होशियारपुर, 04 जुलाई: कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब के विकास की दिशा में मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनथक मेहनत कर रही है। उन्होंने कहा कि...
article-image
पंजाब

पंजाब के खिलाड़ियों ने जीते 142 मेडल- स्वर्ण 46, रजत 33, और कांस्य के 63 मैडल: शिक्षा मंत्री बैंस ने खिलाड़ियों को दी बधाई

  नंगल  :  67वें नैशनल स्कूल खेलों के दौरान पंजाब के खिलाड़ियों द्वारा अब तक बेहतरीन प्रदर्शन किया गया है। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी। उन्होंने बताया कि अब...
article-image
पंजाब

SMO डॉक्टर भारती धवन सस्पेंड….काम में लापरवाही का आरोप

अमृतसर : मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर चंडीगढ़ में हुई उच्चस्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक करना सिविल अस्पताल अमृतसर की वरिष्ठ मेडिकल अधिकारी (एसएमओ) डॉ. भारती धवन को भारी पड़ गया।...
article-image
पंजाब

सोमिया शर्मा को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

सोमिया शर्मा को जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और सोमिया शर्मा के पिता अश्वनी सहिजपाल व माता नीलम सहिजपाल को सतलुज ब्यास टाइमस की और से वधाई Share     
Translate »
error: Content is protected !!