नेहरू युवा केंद्र ऊना के स्वयंसेवियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

by

ऊना : नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा नवनियुक्त राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवियों के लिए एक दिवसीय प्रारंभिक अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कोविड -19 संक्रमण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया । इस अवसर पर डॉ. लाल सिंह विशेष कार्य अधिकारी (उप-निदेशक) नेहरू युवा केंद्र ऊना ने राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवियों से कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर सबसे घातक साबित हो सकती है जिससे बचाव के लिए लोगों में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बचाव के लिए भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए, सामाजिक दूरी बनाए रखना, मास्क का प्रयोग करना तथा अल्कोहल युक्त सैनेटाइजर का उपयोग बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के प्रत्येक नागरिक के लिए मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवा रही है तथा इस वैक्सीन को लगवाने के लिए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवियों को चाहिए कि वह अपने कार्यक्षेत्र में जन साधारण को प्रेरित करें। वैक्सीन ऑनलाइन पंजीकरण करने में सहयोग तथा वैक्सीनेशन केंद्र के बारे में व्यक्तिगत रूप से जानकारी दें।
डॉ. लाल सिंह ने नव नियुक्त राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवियों को बताया कि नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवियों द्वारा गत वर्ष से ही लोगों को कोरोना संक्रमण के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व जिला प्रसाशन के द्वारा समय समय पर जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचाई गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवियों ने सम्पूर्ण साक्षरता अभियान, भूकंप, सुनामी तथा अन्य प्राकृतिक व जल-जनित आपदाओं जैसे सड़क दुर्घटना, अचानक बाढ़ आना, पोधरोपण, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, कौशल विकास, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, ग्रामीण विकास कार्यो जैसी आर्थिकोपार्जन गतिविधियों के कार्यान्वयन में भी अग्रणी भूमिका निभाई है।
कार्यशाला में कोविड नियमों का पालन करते हुए दूरस्थ क्षेत्रों में कोविड -19 वैक्सीन एवं तीसरी लहर की रोकथाम के लिए सूक्षम योजना बनाई गई तथा सभी युवा राष्ट्रीय स्वयंसेवियों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया तथा निर्देश दिए गए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं तथा स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग तथा नए लाभार्थी समूहों के साथ तालमेल सुनिश्चित कर कोरोना की रोकथाम में मदद करें।
कार्यशाला में ऊना जिला के बंगाणा से अक्षय शर्मा, अरुण शर्मा मनीषा, वर्षा चौधरी, राजेंद्र कुमार, बलजीत कौर, नमन शर्मा, डिंपल, अनुभव, रवीना बीबी, मधुबाला, आरती सहित सभी विकास खंडों के नव नियुक्त राष्ट्रीय स्वयंसेवी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

रजत पदक विजेता निषाद ने मुख्यमंत्री सुक्खू से की भेंट

शिमला : पैरा-एथलेटिक्स वर्ल्ड चैंपियनशिप-2023 में ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक विजेता निषाद कुमार ने मंगलवार देर सायं मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निषाद कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले में हथियार कल्चर पर डीसी को दो टूक निर्देश….जिला में पनपते हथियार कल्चर को करें नेस्तनाबूद, कानून से खिलवाड़ करने वालों से पूरी कड़ाई से निपटें : मुकेश अग्निहोत्री

*उपमुख्यमंत्री ने हरोली खड्ड पर 4 करोड़ से बने ‘बो-स्ट्रिंग पुल’ का किया लोकार्पण* *बोले… हरोली विस में चल रहे सवा दो सौ करोड़ के सड़कों- पुलों के काम* रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 25...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित बायो क्रक्स मशीन का किया शुभारंभ

ऊना, 9 नवम्बर – स्वच्छ भारत मिशन के तहत डीआरडीए ऊना के माध्यम से रेलवे स्टेशन ऊना में स्थापित की गई बायो क्रक्स मशीन का शुभारंभ उपायुक्त राघव शर्मा ने किया। उपायुक्त ने बताया...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गेंड्रोइट एसआर में भरें जाएंगे जूनियर टैक्निशियन के 100 पद

ऊना :22 जुलाई: मैसर्ज़ गेंड्रोइट एसआर सोल्यूशन प्राईवेट लिमिटेड बरनाला द्वारा पुरूष वर्ग में जूनियर टैक्निशियन के 100 पद भरे जाएंगे। इस बारे जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया...
Translate »
error: Content is protected !!