नैनवां के हरदीप सिंह अटवाल ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री में ब्रिटिश कोलंबिया इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, कनाडा में पहला स्थान किया प्राप्त

by

गढ़शंकर :  गांव नैनवां के हरदीप सिंह अटवाल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री में  250 में से 229 ( 91%) अंक हासिल ब्रिटिश कोलंबिया इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, कनाडा में पहला स्थान प्राप्त किया।  हरदीप सिंह अटवाल के पिता भाग सिंह अटवाल परिवार के साथ कनाडा में रहते है।
भाग सिंह अटवाल चीनी मिल नवांशहर से वतौर इंस्पेक्टर सेवनिवृर्त हुए थे। भाग सिंह अटवाल के बेटे हरदीप सिंह अटवाल ने पल्स टू तक की शिक्षा माउंट कार्मेल स्कूल, ऊना से पूरी की। उसके बाद, वह 2015 में उच्च अध्ययन के लिए सरी , कनाडा चले गए। उन्होंने सबसे पहले केपीयू से डिप्लोमा पास किया। उसके बाद, उन्होंने कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी  (बीसीआईटी) में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में चार साल की डिग्री में दाखिला लिया।  भाग सिंह अटवाल ने बताया कि उनके बेटे हरदीप सिंह अटवाल ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 250 में से 229 अंक हासिल  यूनिवर्सिटी में पहला स्थान हासिल किया है। यह हमारे परिवार  के लिए बहुत ख़ुशी  है कि कनाडा की धरती पर पढ़ाई कर यह सफलता प्राप्त की है। उन्होनों ने बताया कि उनके बेटे को कनाडा की बैस्ट कंपनी में बहुत बढ़िया पैकेज पर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर नौकरी मिल गई है।

उल्लेखनीय है कि दो साल पहले उनकी बेटी ने भी डेंटिस्ट की डिग्री पास की थी और अल्बर्टा यूनिवर्सिटी से प्रथम स्थान प्राप्त कर 5000 डॉलर का पुरस्कार लिया था। उधर आल इंडिया जाट महासभा के नेशनल सीनियर वाईस प्रधान व पंजाब के प्रधान हरपाल सिंह हरपुरा, कन्व ग्रीन फाउंडेशन के पदाधिकारी वरिंदर भंबरा, अजायब सिंह बोपाराय, वॉइस ऑफ दी पीपल के राकेश कुमार सिमरन, नम्बरदार चौधरी बैजनाथ, राणा वरिंदर परताप सिंह ने हरदीप सिंह अटवाल की इस उपलब्धि पर ख़ुशी प्रकट करते हुए भाग सिंह अटवाल व उनके परिवार को वदाई देते हुए कहा कि हरदीप सिंह अटवालने कनाडा की धरती पर पहुँच कर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री में पहला स्थान प्राप्त कर परिवार और बीत इलाके व पंजाब का नाम ऊचा किया है। उन्हीनों ने हरदीप सिंह अटवाल के स्वर्णमीय भविष्य की शुभकामनाएं भी दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रोजाआणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी : हिला पहलवानों का शारीरिक शोषण करने वाले बृजभूषण जैसे व्यक्ति का साथ दिया जा रहा

पटियाला : पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह रोजाआणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें राजोआणा ने संसद में अमित शाह के बयान की निंदा की और इसे सिख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रैड क्रॉस के लकी ड्रा की तारीख स्थगित

एएम नाथ। चम्बा :  जिला रैड क्रॉस सोसायटी चंबा द्वारा लक्की ड्रा के लिए निर्धारित तिथि 12 अक्टूबर 2024 को प्रशासनिक कार्यों के कारण स्थगित कर दिया गया है ।लक्की ड्रॉ की अगली तारीख...
article-image
पंजाब

27 वीं राज्य स्तरीय जूनियर,सीनियर ( लड़के लड़कियां) वुशू चैंपियनशिप में 19 जिलों के वुशू खिलाड़ियों ने लिया भाग – राजीव वालिया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा :  27 वीं राज्य स्तरीय जूनियर, सीनियर (लड़के- लड़कियां) वुशू चैंपियनशिप का आयोजन 30,31मई 1 जून 2025 को श्री सनातन धर्म सभा कपूरथला में जिला वुशू ऐसोसिएशन आफ कपूरथला की अगुवाई में...
article-image
पंजाब

नशे छोड़ना संभव, नशा मुक्ति और पुनर्वास केंद्र में उचित इलाज और व्यवस्था : डीसी आशिका जैन

केंद्र में मुफ्त इलाज के अलावा विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध: आशिका जैन ओट क्लीनिकों या अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन या फोन नंबर पर किया जा सकता है संपर्क होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब सरकार की...
Translate »
error: Content is protected !!