नैना प्लस की टीम ने जीता गूलर वाला क्रिकेट टूर्नामेंट : नानकपुर को हराकर फाइनल ट्रॉफी पर किया कब्जा 16 टीमों ने लिया हिस्सा

by

बद्दी 27 मार्च : (तारा) :  महादेव स्पोर्ट्स क्लब गुल्लरवाला द्वारा करवाए गए एक दिवसीय टूर्नामेंट में नैना प्लस की टीम ने नानकपुर की टीम को हराकर फाइनल ट्रॉफी अपने नाम कर ली। टूर्नामेंट में बतौर मुख्य अतिथि दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी उपस्थिति हुए। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है की क्षेत्र के नौजवान नशे को छोड़ खेलों की ओर अग्रसर हो रहे हैं । खेलों को बढ़ावा देने के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए। समाजसेवी गुरमेल चौधरी एवं भाजपा नेता राजकुमार ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के टूर्नामेंट को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि लोकल युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सके। टूर्नामेंट में मैन ऑफ़ द सीरीज साहब लालड़ू ,बेस्ट बॉलर अनिल कुमार ,बेस्ट बैट्समैन पंकज रहे ।इस मौके पर बीडीसी दीवान चंद, पूर्व पार्षद सीता राम चौधरी, हरविंदर , नवी चौधरी, पम्मी राम, गुरमेल सिंह, ज्ञानचंद ,रोशन लाल ,सूरत राम, मेवा सिंह ,प्रीत गुर्जर, सोनू गुर्जर, रणदीप ,बिजेंदर ,हरविंदर ,बॉबी गुर्जर ,समेत अनेक लोग उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन 27 बद्दी ;
ट्रॉफी जीतने के बाद विजेता या एवं उपविजेता टीम संयुक्त चित्र में

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में पहली बार सड़कों का निर्माण फुल डेप्थ रेक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक पर किया जाएगा : मुख्यमंत्री

शिमला :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा पर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर उन्होंने कहा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

परमात्मा का चिन्तन करने वाले जीव की भगवान खुद रक्षा करते है-  वेदान्ताचार्य स्वामी चेतना नंद  भूरीवाले  

बीटन (ऊना)  श्री लालपुरी विष्णु धाम बीटन में सर्ब संगत व महाराज ब्रह्मा नंद चेतना नंद भूरीवाले गरीबदास चैरीटेबल ट्रस्ट बीटन  द्वारा  भूरीवाले गुरुगद्दी के वर्तमान गद्दीनशीन वेदान्ताचार्य स्वामी चेतना नंद महारज  भूरीवालों की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले भर के शिक्षण संस्थानों में रही मतदाता जागरुकता कार्यक्रमों की धूम

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार ईएलसी के माध्यम से आयोजित किए गए कार्यक्रम हमीरपुर 17 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर के विभिन्न सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, आईटीआई, बहुतकनीकी कालेजों, डिग्री...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

सरकार ने 80 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचने का किया फैसला

नई दिल्ली : सरकार ने रविवार को कहा कि उसने इसे 16 जुलाई से 80 रुपये प्रति किलोग्राम पर बेचने का फैसला किया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने एक बयान...
Translate »
error: Content is protected !!