नोडल अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों को लेकर बैठक आयोजित : अधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा के साथ  कार्यों का निर्वहन बनाना होगा सुनिश्चित : एसडीएम अरुण शर्मा

by
एएम नाथ। चंबा, 23 मार्च :   सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम चंबा अरुण शर्मा की  अध्यक्षता में  लोकसभा निर्वाचन – 2024 के तहत  विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 03- चंबा के लिए नियुक्त विभिन्न नोडल अधिकारियों के साथ उनके कार्यलय कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया।
अरुण शर्मा ने  लोकसभा निर्वाचन के निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर  विभिन्न नोडल अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों पर विस्तृत  समीक्षा करते हुए कहा कि  चूंकि निर्वाचन प्रक्रिया के वैधानिक  कार्यान्वयन में त्रुटियों की  कोई भी संभावना नहीं है।
ऐसे में सभी   संबंधित अधिकारियों को कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित बनाना होगा तथा बेहतर कार्य निर्वहन के लिए भारतीय चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों की संपूर्ण जानकारी होनी भी आवश्यक है । उन्होंने सभी  नोडल अधिकारियों को भारतीय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी के लिए आयोग द्वारा तैयार की गई मार्गदर्शक पुस्तिका से जानकारी हासिल करने को कहा।
बैठक में विभिन्न 19 नोडल अधिकारियों ने हिस्सा लिया । ये नोडल अधिकारी चंबा निर्वाचन क्षेत्र के तहत  चुनाव संबंधी विभिन्न कार्यों का संचालन करेंगे।
इस अवसर पर तहसीलदार चंबा एवं नोडल अधिकारी इलेक्ट्रोल रोल  नीलम कुमारी, सहायक अभियंता एवं नोडल अधिकारी  ईवीएम  प्रबंधन अजय कुमार, नोडल अधिकारी मीडिया कुलदीप ठाकुर, नोडल अधिकारी परिवहन प्रबंधन हिमांशु  बग़लवान सहित विभिन्न नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

वंचित वर्गों के उत्थान के लिए सरकार उठा रही है ठोस कदम : दिग्विजय मल्होत्रा

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने वाल्मीकि समुदाय के लोगों की सुनी समस्याएं एएम नाथ। नूरपुर :  राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य, एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने आज सोमवार को...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा का स्टिंग: भाजपा नेताओं ने कहा- शराब माफिया से केजरीवाल-सिसोदिया ने कमाया कमीशन

नई दिल्ली : भाजपा ने आज एक स्टिंग वीडियो जारी कर दावा किया कि नई शराब नीति से सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कमीशन कमाया है। स्टिंग जारी करने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब हमारा बड़ा भाई, कानून के तहत उसे शानन विद्युत परियोजना हिमाचल को दे देनी चाहिए : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

देहरा गोपीपुर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि पंजाब हमारा बड़ा भाई है, कानून के तहत शानन विद्युत परियोजना हिमाचल को दे देनी चाहिए। शानन विद्युत परियोजना पर हिमाचल का अधिकार है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जगदीप धनखड़ से उपराष्ट्रपति के पद से अस्तीफा लेकर भाजपा ने फिर से साबित कर दिया कि भाजपा हमेशा जाट समुदाय के खिलाफ रही : चौधरी युद्धवीर सिंह, हरपाल सिंह हरपुरा

चंडीगढ़  l भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही जाट समुदाय के खिलाफ रही है और देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से उपराष्ट्रपति के पद से अस्तीफा कल रात लेने से साफ हो गया है...
Translate »
error: Content is protected !!