पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर चुनावी बिगुल बजाने की तैयारी : 31 मार्च को जिलाधीश आधिकारिक अपने-अपने जिलों का करेंगे रोस्टर सार्वजनिक

by

एएम नाथ । शिमला :  पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश में चुनावी बिगुल बजने की तैयारी हो रही है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 31 मई तक चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की समय-सीमा तय किए जाने के बाद, प्रदेश सरकार ने बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्रदेश सरकार ने सभी जिलाधीशों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि 31 मार्च तक पंचायतों का आरक्षण रोस्टर  फाइनल कर दिया जाएगा।   पंचायतीराज विभाग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, रोस्टर प्रक्रिया को चरणों में पूरा किया जाएगा।

20 मार्च  को सभी जिलों में आरक्षण रोस्टर निर्धारण का कार्य शुरू होगा।  30 मार्च  को प्रक्रिया को अंतिम रूप देकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और  31 मार्च  को जिलाधीश आधिकारिक तौर पर अपने-अपने जिलों का रोस्टर सार्वजनिक करेंगे।

 प्रदेश में 84 नई पंचायतों के गठन और कई मौजूदा पंचायतों की सीमाओं में बदलाव (पुनर्सीमांकन) के कारण इस बार आरक्षण का निर्धारण नए सिरे से होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आरक्षण तय करने के लिए अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिला वर्ग की जनसंख्या के नवीनतम आंकड़ों को ही आधार बनाया जाएगा। जैसे ही 31 मार्च को रोस्टर की स्थिति साफ होगी, राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अप्रैल के मध्य तक चुनावी अधिसूचना जारी हो सकती है।हिमाचल प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा,”हमने सभी जिलों को 31 मार्च तक आरक्षण रोस्टर फाइनल करने के निर्देश दे दिए हैं। नई पंचायतों के गठन के बाद यह प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है और इसे पूरी पारदर्शिता के साथ समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

20 वर्षीय युवक की ढांक से गिरकर मौत: चम्बा में दोस्तों के साथ गया था पार्टी करने, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

चंबा, 14 दिसम्बर :  हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाली ग्राम पंचायत सरोल के छौ गांव के एक युवक की ढांक से गिरकर मौत हो गई है। यह युवक गत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन विहार को बेहतरीन ढंग से ईको टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जाएगा : विधायक अजय सोलंकी

नाहन,4 अगस्त। विधायक अजय सोलंकी ने आज शुक्रवार को नाहन के निहोग क्षेत्र के राहोर में वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। अजय सोलंकी ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने किए वीर जवान विजय कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित : मेघालय में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। नौ अगस्त को मेघालय में ड्यूटी के दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया

धर्मशाला, 11 अगस्त। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण ने आज शुक्रवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर हलके से संबंध रखने वाले बीएसएफ जवान विजय कुमार के अंतिम संसकार में शिरकत कर, उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।...
हिमाचल प्रदेश

पंचायत समिति सदस्यों को शपथ दिलाने व अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए एसडीएम किए प्राधिकृत

ऊना : हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 79 पठित हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 85 और अधिनियम की धारा 127 के प्रावधानों के तहत जिला ऊना के...
Translate »
error: Content is protected !!