पंजाबी डांस और हरियाणवी डांस से लूटी वाहवाही : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में वार्षिक उत्सव की धूम

by

विद्यार्थियों पर बरसे इनाम, छात्रों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटी
बीबीएन, 23 फरवरी (तारा) : राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला में वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय ने अपने मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक एवं सह-पाठयक्रम उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर महाविद्यालय ने अपने प्रायोजकों एवं सहयोगियों के अमूल्य सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। प्राइम स्टील प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अर्पित गर्ग तथा महाप्रबंधक लेमन ट्री होटल बद्दी के महाप्रबंधक अमित राय मेहरा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अर्पित गर्ग एवं अमित राय मेहरा ने मंच से योग्य एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए तथा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र में भी महाविद्यालय को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि प्राइम स्टील प्राइवेट लिमिटेड द्वारा महाविद्यालय के 20 विद्यार्थियों के लिए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के सहयोग से एक नाट्य कार्यशाला प्रायोजित की गई। इसके अतिरिक्त लेमन ट्री होटल बद्दी ने वर्तमान शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालय के तीन विद्यार्थियों को निःशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण (इंटर्नशिप) प्रदान की।

महाविद्यालय की प्राचार्या अनुपमा शर्मा पाठक ने अतिथियों को सम्मानित किया तथा सत्र 2025 और 2026 में उनके अमूल्य सहयोग एवं समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में भी यह सहयोग और सहभागिता इसी प्रकार निरंतर बनी रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मंत्रिमंडल के निर्णय …शहरी निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने का निर्णय – 290 अतिरिक्त आशा कार्यकर्ताओं की नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज शिमला में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में आगामी शहरी निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री इतने घमंड में चूर हैं कि चुनाव जीतने के बाद कहा कि मैनें 98 प्रतिशत हिंदू राज्य में अपनी सरकार बनाई : कंगना रनौत

एएम नाथ : सराज  :  हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने सीएम सुक्खू को घमंडी बता दिया है। सराज मंडल के बालीचौकी में डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्दलीय विधायक बन सकते हिमाचल की सत्ता के किंगमेकर : चुनाव परिणाम घोषणा से पहली बढ़ी राजनीतिक हलचल

विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने से पहले प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। इस बार के चुनाव में निर्दलीय विधायक अहम भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि एग्जिट पोल में निर्दलीय विधायकों को 1...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड में मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं पर की चोट

एएम नाथ। चम्बा  :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड में वीरवार को महिला एवं बाल विकास हि प्र द्वारा संचालित ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं...
Translate »
error: Content is protected !!