पंजाबी भाषा की परीक्षा में 38 फीसदी युवा फेल, युवा 50 फीसदी तक अंक हासिल नहीं कर पाए : आबकारी व कर विभाग में इंस्पेक्टरों की लिखित परीक्षा में

by

चंडीगढ़ : पंजाब के युवा अब अंग्रेजी नहीं बल्कि अपनी मातृ भाषा पंजाबी की पढ़ाई में पिछड़ रहे हैं। इस वजह से उनका कॅरिअर तक प्रभावित हो रहा है। अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की तरफ से कुछ समय पहले आबकारी व कर विभाग में इंस्पेक्टरों की लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें कुल 36836 आवेदक अपीयर हुए थे। इनमें से 22,957 परीक्षा पास कर पाए। 13879 आवेदक पंजाब की परीक्षा पास नहीं कर पाए
आबकारी व कर विभाग में इंस्पेक्टरों की भर्ती से जुड़ा है। इसके लिए हुई पंजाबी भाषा की परीक्षा में 38 फीसदी युवा फेल हो गए हैं। युवा 50 फीसदी तक अंक हासिल नहीं कर पाए हैं। हालांकि माहिरों का मानना है कि इसके लिए युवा खुद जिम्मेदार हैं क्योंकि वह भाषा के महत्व को समझते नहीं हैं।
अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की तरफ से कुछ समय पहले इंस्पेक्टरों की लिखित परीक्षा हुई थी। इसमें कुल 36836 आवेदक अपीयर हुए थे। इनमें से 22,957 परीक्षा पास कर पाए। 13879 आवेदक पंजाब की परीक्षा पास नहीं कर पाए। परीक्षा में 37.67 फीसदी फेल हुए हैं। ऐसे में ये युवा नौकरी की दौड़ से बाहर हो गए। सूत्रों की माने तो 46 फीसदी आवेदक ऐसे हैं जो 25 अंक लेने के बजाय सिर्फ एक से 10 अंक ही हासिल कर पाए हैं। इसी तरह 3678 आवेदक 11 से 20 फीसदी अंक ही हासिल कर पाए हैं। 10152 आवेदक 20 से 25 के बीच अंक हासिल कर पाए हैं। यह परीक्षा देने वालों में 19,457 लड़कियां हैं।
अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड की तरफ से स्टेनो टाइपिस्ट की लिखित परीक्षा में 4627 आवेदक बैठे थे। इनमें से 20.38 फीसदी उम्मीदवार पंजाबी में फेल हो गए हैं। वेटरिनरी इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए हुई परीक्षा में 9.20 फीसदी आवेदक पंजाबी में फेल हो गए हैं। लाइव स्टॉक सुपरवाइजर की परीक्षा में छह फीसदी परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं। इन आवेदकों ने ग्रेजुएशन तक पंजाबी पढ़ी हुई है।
कुछ समय पहले पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित किया था। इसमें पंजाबी विषय की परीक्षा में 281267 विद्यार्थी अपीयर हुए थे। इसमें 279002 ने परीक्षा पास की थी। जबकि अंग्रेजी की परीक्षा में 281318 अपीयर हुए थे। इसमें 279142 पास हुए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी का बड़ा फैसला : जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह की सेवाएं की गई खत्म इन

अमृतसर : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अंतरिम समिति की आज हुई बैठक में तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के संबंध में गठित जांच कमेटी की रिपोर्ट को स्वीकार...
article-image
पंजाब , समाचार

धारा 306 एवं 506 तहत मामला दर्ज : आरोपियों पर मामला दर्ज करने के उपरांत बीज विक्रेता अनिल कुमार का अंतिम संस्कार

गढ़शंकर :16 सितम्बर: गत दिनीं गढ़शंकर के गांव अचलपुर निवासी तथा गांव कानेवाल में बीजों की दुकान करते अनिल कुमार बल्ली पुत्र सतपाल ने नैनवां के एक व्यक्ति और महिला के खिलाफ खुदकुशी नोट...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वही बनेगा – जो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है और प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम सोमवार को शिमला में जारी किया जाएगा। प्रदेश...
article-image
पंजाब , हरियाणा

शॉप-टू-शॉप कैंपेन के दौरान तिवारी का जोरदार स्वागत : शोरूम, बूथ मालिकों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा  

 शहर को अच्छी तरह से जानता हूं, यहां की गलियों में घूमा और रहा हूं :  मनीष तिवारी चंडीगढ़, 20 अप्रैल: चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी का आज...
Translate »
error: Content is protected !!