पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम ने माफी मांगी : मां चिंतपूर्णी पर की टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ने पर स्पष्टीकरण भी दिया

by

जालंधर : प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी पर टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ने के बाद अब पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम ने माफी मांगी है।
सोशल मीडिया पर मास्टर सलीम ने वीडिय़ो जारी कर माफी मांगी और साथ ही अपने पहले ब्यान को लेकर स्पष्टीकरण भी दिया । मास्टर सलीम ने कहा कि नकोदर में उन्होंने जो बयान दिया था, उसका मैं स्पष्टीकरण देना चाहता हूं। सलीम ने कहा कि मैंने स्टेज पर कहा कि मैं मंदिर में माथा टेकने गया था। मुझे पुजारी की याद नहीं है, मैंने वहां पर मां चिंतपूर्णी की पूजा की, बाद में उन्होंने पूछा कि पिता (साईं जी) का क्या हाल है, हम साईं को पिता कहते हैं. गुरु पिता ही होता है, सलीम ने कहा कि मां से बड़ा कोई नहीं है, मैंने किसी की तलुना नहीं की है, लेकिन कुछ मेरे भाईयों को उस बात पर एतराज था और उनसे में माफी मांगता हूं। मैं किसी से भी महामाईं की तुलना नहीं कर सकता हूं, वो सारे जग की मां हैं । मैंने कुछ और कहा था और उसका गलत मतलब लिया गया है। हम मां की दी हुई रोटी खाते हैं, मां चिंतपूर्णी सबकी मां हैं, सब लोग माता रानी का नाम लो और गुरुओं का नाम लो।
शिवसेना पंजाब ने पूरे मामले पर ऊना के भरवाईं थाने को शिकायत भेजी है और मास्टर सलीम के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है ।शिवसेना ने कहा कि उन्होंने मंदिर के पुजारियों से बात की है और ऐसी बात नहीं कही गई थी । मास्टर सलीम ने स्टेज पर गलत बयानबाजी की है। ऐसे में माता चिंतपूर्णी की प्रतिष्टा पर कलंक लगाने के चलते मास्टर सलीम पर केस दर्ज किया जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जब पहली बार विधायक चुना गया था ,तब कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की तीन पंचायतों में सड़क सुविधा नहीं थी ,आज हर पंचायत सड़कों के साथ जुड़ी, गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा गया – अनिरुद्ध सिंह

एएम नाथ। शिमला :  ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज ढली पंचायत के लिए नए भवन का बनाने की घोषणा की। नया पंचायत घर 01 करोड़ 14 लाख रुपये की...
article-image
पंजाब

नशा तस्करों का भंडाफोड़ : पाकिस्तान कनेक्शन, 8 किलो हेरोइन बरामद

अमृतसर : आमृतसर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 किलो 187 ग्राम हेरोइन बरामद की है. पकड़े...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र से मिली 3,345 करोड़ की मदद : ढांचागत विकास को सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए

एएम नाथ। शिमला :  06 मई । प्रदेश में ढांचागत विकास को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार योजनओं पर काम कर रही है। इसके तहत प्रदेश में सड़कों और पुलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा धनेटा में अगले शैक्षणिक सत्र से सीबीएससी पाठ्यक्रम शुरू होगाः मुख्यमंत्री सुक्खू

नादौन में खोला जाएगा नया कृषि विपणन केन्द्र,   मुख्यमंत्री ने धनेटा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला हमीरपुर के...
Translate »
error: Content is protected !!