पंजाब कांग्रेस को एक और झटका : कांग्रेसी विधायक राजकुमार चब्बेवाल आम आदमी पार्टी में शामिल, कांग्रेस से दिया इस्तीफा,

by

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस विधायक दल के उप नेता और चब्बेवाल विधायक डॉ. राजकुमार मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पहुंचे और आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले विधायक डॉ राजकुमार चब्बेवाल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और उसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर पहुंचे और आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर डॉ राजकुमार चब्बेवाल का स्वागत किया। आम आदमी पार्टी की ओर से उन्हें होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद के चुनाव में मैदान में उतारा जाना तय है । उल्लेखनीय है कि डॉ राजकुमार चब्बेवाल ने गत बजट सेशन में आप सरकार द्वारा पंजाब में कर्जा चढ़ाने के आरोप लगाते हुए संकेतात्मक कर्ज का बोरा उठा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते हुए आप सरकार पर बड़े बड़े आरोप लगाए थे। लेकिन अब क्या डॉ राजकुमार चब्बेवाल के आप में शामिल होने के बाद पंजाब कर्ज मुक्त हो गया है ? यह स्वाल आने वाले समय में उनसे जरूर पूछा जायेगा।
गौरतलव है कि राजकुमार चब्बेवाल दूसरी बार कांग्रेस की टिकट पर चब्बेवाल से विधायक 2022 में चुने गए थे। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से केवल राजकुमार चब्बेवाल ही जिला होशियारपुर में एकमात्र विधायक जीते थे और वह भी अब आम आदमी पार्टी में चले गए। डॉ राजकुमारचब्बेवाल पंजाब प्रदेश कांग्रेस के एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। पिछला लोकसभा चुनाव वे कांग्रेस की टिकट पर लड़े थे, हालांकि उन्हें भाजपा के सोमप्रकाश से हार मिली थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत चल रहे शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पंजाबी विभागाध्यक्ष मैडम कमलजीत...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वीर बाल दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने दी श्रद्धांजलि

शिमला, 26 दिसंबर । वीर बाल दिवस के मौके पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने गुरू गोविन्द सिंह के पुत्रों की शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अद्वितीय बलिदान को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रचना साहित्य एवं कला मंच के सौजन्य से शोधपत्र पर की गई चर्चा

एएम नाथ। पालमपुर, 10 दिसम्बर :- सीएसआईआर सभागार पालमपुर में ‘हिमाचल प्रदेश में हिंदी साहित्य में चित्रित समाज’ विषय पर भाषा और संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश और रचना साहित्य एवं कला मंच के सौजन्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना बस स्टैंड पर नारी को नमन कार्यक्रम का होगा आयोजनः डीसी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों के साथ करेंगे संवाद ऊना, 28 जूनः हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसों के किराए में महिलाओं को 50 प्रतिशत छूट देने के...
Translate »
error: Content is protected !!