पंजाब का अगला सीएम कौन होगा केजरीवाल ने खुद बता दिया : पंजाबियों से किए हर एक वादे को बखूबी निभाएंगे – केजरीवाल

by
अमृतसर । दिल्ली में आम आदमी पार्टी की करारी हार के बाद पहली बार दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता के साथ घूमने निकले। वह सीएम भगवंत मान के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे और मत्था टेका।
इससे पहले वह 10 दिन तक होशियारपुर के विपासना सेंटर में थे। हार के बाद पहली बार उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो उनके सामने पंजाब के सीएम को लेकर सवाल आ ही गया। दरअसल दिल्ली की सत्ता हाथ से निकलने के बाद रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे थे कि अरविंद केजरीवाल पंजाब की कमान अपने हाथों में ले सकते हैं।  अरविंद केजरीवाल से जब पूछा गया कि विरोधी कहते हैं कि पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने जा रहे हैं, इसमें कितना दम है? इसपर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मान साहब पांच साल पूरे करेंगे। आप चिंता ना करें और अगले पांच साल भी यही पूरे करेंगे। पंजाब में अब 2027 में विधानसभा के चुनाव होने हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा, आज हम गुरुजी महाराज के दरबार में आए हैं। उनसे आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। हमें लोगों की सेवा करनी है। लोगों को न्याय दिलाना है। पंजाब में सबसे बड़ी समस्या नशे और भ्रष्टाचार की है। जब एक साथ तीन करोड़ पंजाब के लोग नशे और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जंग छेड़ेंगे तो यह न्याय की लड़ाई है। गुरुजी हमें शक्ति दें कि हम लोग बचे हुए दो साल भी इसी तरह सेवा करते रहें।
                          इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “16 मार्च 2022 को खटकर कलां में पंजाब को फिर से “रंगला पंजाब” बनाने का संकल्प लिया था, जिसे पूरा करने के लिए हम नेक नीयत और पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं। जो काम इन तीन सालों में हुआ है वह पिछले 70 सालों में भी नहीं हुआ। पंजाबियों से किए हर एक वादे को बखूबी निभाएंगे। पंजाब में से नशों की बुरी अलामत को ख़त्म करने के लिए चल रहे युद्ध को मुक़ाम तक पहुंचाएंगें। पंजाब के तीन करोड़ लोगों के साथ और विश्वास के लिए धन्यवाद।”
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एएसपी तुषार गुप्ता की अध्यक्षता में अनाज मंडी गढ़शंकर में बांटे फेस मास्क

गढ़शंकर – कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए यहां प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव यत्न किए जा रहे हैं। वहीं इस महामारी पर काबू पाने के लिए समाजसेवी लोगों द्वारा भी अपना बहुमूल्य...
article-image
पंजाब

बीनेवाल में शहीदों को समर्पित आयोजित खेल मेले में बालीवाल के फाईनल मुकावले में जगदेव कलां ने राजू माजरा को हरा कर खिताब पर किया कबजा

गढ़शंकर। गांव बीनेवाल में युनाईटेड स्र्पोटस कलब बीनेवाल दुारा शहीदों की याद में आयोजित 18 वां ग्रामीण खेल मेले में बालीवाल के फाईनल मुकावले में जगदेव कलां की टीम ने राजू माजरा की टीम...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने 11.79 करोड़ रुपए की लागत से माहिलपुर में पानी व सीवरेज के प्रोजैक्ट की करवाई शुरुआत : गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र की हर समस्या का समयबद्ध तरीके से किया जाएगा निपटारा

होशियारपुर, 29 फरवरी :   डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने कहा कि विधान सभा गढ़शंकर की हर समस्या का समाधान किया जा रहा है और लोगों की हर मांग को समयबद्ध...
article-image
पंजाब

रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कूल प्रशासन” पर जागरूकता सेमीनार आयोजित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रयात बाहरा इंटरनेशनल स्कूल में “गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्कूल प्रशासन” विषय पर एक जागरूकता सेमीनार आयोजित किया गया, जिसमें स्कूल के सभी अध्यापकों ने हिस्सा लिया। सेमीनार की शुरुआत में कैंपस...
Translate »
error: Content is protected !!