पंजाब का जीएसटी , वेट और आबकारी राजस्व पहुंचा 30 हजार करोड़ के पार, 10 माह में ही : हरपाल सिंह चीमा

by

चंडीगढ़ : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा पंजाब की आर्थिक व्यवस्था सही दिशा में बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के 10 महीनों में राज्य का वस्तु और सेवा कर , आबकारी और VAT से प्राप्त राजस्व 30 हजार करोड़ के आंकड़े को पार कर चुका है।उन्होंने कहा कि इस अवधि में जीएसटी और आबकारी से मिला राजस्व वित्तीय साल 2022-23 के मुकाबले 15.67 फीसदी और 10 फीसदी बढ़ा है।

13 प्रतिशत का इजाफा हुआ :  मीडिया में जारी अपने बयान में एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इस साल जनवरी के अंत तक वेट, सी. एस. टी, जी. एस. टी, पी. एस. डी. टी और आबकारी से कुल 31003.14 करोड़ रुपए का राजस्व कलेक्शन हुआ है। उनका कहना था कि इससे पहले वित्तीय साल 2022- 23 के दौरान 27342. 84 करोड़ रुपए एकत्रित हुए थे। उन्होंने कहा कि इस तरह पंजाब के रेवेन्यू में 13.39 % का इम्प्रूवमेंट दर्ज किया गया है।

आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य ने बेहतरीन काम :  हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार राज्य की वित्तीय हालत सुधारने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। उनका कहना था कि मार्च 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद राज्य ने बेहतरीन काम किया है। उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय साल के 10 महीनों में जीएसटी से 17354. 26 करोड़ रुपए शुद्ध राजस्व और आबकारी से 7370. 49 करोड़ रुपए का शुद्ध राजस्व जमा किया जा चुका है।

टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट की स्थापना  :वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने लोगों पर कोई नया कर नहीं लगाया है। सरकार लोगों पर कोई बोझ डाले बिना पारदर्शी तरीके से यह कर प्राप्त किए हैं। उनका कहना था कि इसके लिए सरकार ने टैक्स इंटेलिजेंस यूनिट की स्थापना की। इसके अलावा ‘बिल लाओ इनाम पाओ स्कीम’, वन टाईम सेटलमेंट स्कीम, 2023, पंजाब जी. एस. टी संशोधन एक्ट, 2023, सूचना देने वालों के लिए इनाम स्कीम और अन्य योजनाओं की शुरूआत की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

25 लाख का कर्ज लिया था कैप्टन ने विधानसभा चुनाब लड़ने कि लिए

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह दुआरा इस बार चुनाव लड़ने के लिए  शराब ठेकेदार से उधार लिया। यह बात साहमने आते ही  सियासत भी गरमा गेई।  जिक्रयोग है कि कैप्टन ने बताया...
article-image
पंजाब

एनआरआई के घर से चोरी किए समान सहित दो चोरी के आरोपी ग्रिफतार

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को ग्रिफतार कर गांव डुगरी में एनआरआई के घर से चोरी किए समान बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। एसआई सुभाष चंद पुलिस पार्टी सहित नंगल रोड़...
article-image
पंजाब

बसपा की प्रदेश स्तरीय बैठक 4 अगस्त को जालंधर में – पंजाब सरकार तरक्की के मॉडल को लागू करने में विफल रही है – जसवीर सिंह गढ़ी  

गढ़शंकर, 3 अगस्त : आज बहुजन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी के नेतृत्व में विधानसभा गढ़शंकर और विधानसभा चब्बेवाल की लीडरशिप की बैठक गुरूद्वारा श्री गुरु रविदास बंगा चौक  गढ़शंकर में हुई। ...
article-image
पंजाब

पटवारी के घर से मिली 33 रजिस्ट्रियां, खातों में लाखों रुपये, विजिलेंस द्वारा बड़े खुलासे

जिस पटवारी को बचाने के लिए पंजाब भर में काम ठप चंडीगढ़ :  पंजाब में जिस को बचाने के लिए समूह पटवारी और कानूनगो  पंजाब भर में कामकाज ठप करके हड़ताल कर पर है...
Translate »
error: Content is protected !!