पंजाब की तरक्की में एनआरआई वीरों का बहुमूल्य योगदान: रशपाल संघा

by
गढ़शंकर 4 अगस्त : पंजाब की प्रगति और समृद्धि में एनआरआई वीरों ने हमेशा अहम भूमिका निभाई है। चाहे बात पंजाब के खेल मेलों की हो या फिर स्कूलों-अस्पतालों की, एनआरआई भाइयों ने हमेशा दिल खोलकर सहयोग दिया है। इसी की उदाहरण गढ़शंकर के गांव चाहलपुर में देखने को मिली है, जहां गांव के एनआरआई भाइयों ने गांव के सरकारी स्कूल की सूरत बदलने के लिए लाखों रुपये खर्च किए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए किसान नेता दर्शन सिंह मट्टू, प्रिंसिपल बिक्कर सिंह, कुलवंत सिंह संघा और रशपाल सिंह संघा ने कहा कि एनआरआई अजीत सिंह संघा और सुरिंदर सिंह संघा के विशेष सहयोग से स्कूल की ईमारत और बच्चों के लिए खेल तथा शिक्षा के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी संघा परिवार ने गांव में अपनी जमीन पर एक शानदार पार्क बनाकर गांव के लोगों को तोहफा दिया था, जिससे पूरे इलाके में संघा परिवार की खूब चर्चा हो रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना द्वारा ग्रामीणों को पेड़ और डस्टबिन किए वितरित

गढ़शंकर :  इंडियन ऑयल ऊना के पाइप लाइन विभाग द्वारा होशियारपुर जिले के तहसील गढ़शंकर के गांव बारापुर और मजारी में 61 किलोमीटर लंबी मल्टीप्रोडक्ट पेट्रोलियम पाइप लाइन की 36.00 किलोमीटर और 47.00 किलोमीटर...
article-image
पंजाब

जेल लोक अदालत में 6 मामलों का मौके पर ही किया निपटारा : जेल के कैदियों के लिए चलाया जाएगा व्यावसायिक साक्षरता अभियान – अपराजिता जोशी

होशियारपुर, 16 सितंबर: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल के निर्देशों के तहत सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी ने आज सेंट्रल जेल होशियारपुर का दौरा किया।...
article-image
पंजाब , समाचार

कबड्डी खिलाड़ी अंबिया की हत्या के चार आरोपी ग्रिफ्तार , मुख्य साजिश करता कनाडा में रहने वाला सनोवर ढिल्लों

जालंधर  :  अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी संदीप सिंह अंबिया की हत्या के संबंध में हफ्ते से भी कम समय में  पुलिस ने हत्या को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करके हाई प्रोफाइल हत्याकांड...
Translate »
error: Content is protected !!