पंजाब की युवती समेत 4 हिमाचल के कांगड़ा में गिरफ्तार : 25.19 ग्राम हेरोइन बरामद

by

एएम नाथ । कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस ने पंजाब के 4 नशा तस्करों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि कांगड़ा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 25.19 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए एक युवती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, गग्गल थाना पुलिस टीम नियमित नाकाबंदी अभियान चला रही थी। इस दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से 25.19 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कार में सवार चारों लोग पंजाब के बटाला के रहने वाले पाए गए। गिरफ्तार आरोपियों में एक युवती भी शामिल है, जिसकी सगाई पहले ही हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी नशा पंजाब से हिमाचल लाकर यहां खपाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने तुरंत सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच में यह भी सामने आ रहा है कि ये लोग नशा तस्करी के पुराने नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस उनके मोबाइल फोन और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है ताकि इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिवालिक आवासीय भवन निर्माण सभा ने मनाया वार्षिक समारोह

सोसायटी में सीसीटीवी कैमरे लगाने का लिया फैसला, हिम चंडीगढ़ में भी भू- भाग के लिए सोसायटी की ओर से किया जाएगा आवेदन, भू-भाग मिलने पर कालोनी बसाने पर होगा विचार बी बी एन,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बखालग, देवरा में मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के बारे किया जागरूक : सूरजपुर में लोगों को बताए राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना के लाभ

अर्की  : प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से सम्बद्ध कलाकारों द्वारा अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत...
article-image
पंजाब

चिट्टे का इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत : तीन साथी गिरफ्तार

बठिंडा। बठिंडा के तलवंडी साबो के गांव लेलेवाला के एक युवक की नशे की अधिक मात्रा (ओवरडोज) से मौत होने की खबर सामने आई है। तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक की माता के बयानों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए कैबिनेट विस्तार और फेरबदल के संकेत कहा…. जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल रिशफल

एएम नाथ। शिमला : दिल्ली दौरे से शिमला लौटते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर बड़े संकेत दिए हैं। शिमला में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!