पंजाब के कांग्रेसी सांसद संसद भवन के बाहर किसानों के हक में कर रहे रोष प्रदर्शन, सांसद तिवारी ने कहा दोनों सदनों में बहस होनी चाहिए:

by

गढ़शंकर: कांग्रेस पार्टी द्वारा मानसून सत्र के दौरान किसानों के हक में आवाज का सिलसिला लगातार जारी है। पंजाब के कांग्रेसी सांसद संसद के अंदर और बाहर लगातार इस मसले पर आवाज उठा रहे हैं। कांग्रेस से सांसद हाथों में किसानों के समर्थन वाली तख्तियां पकड़े हुए नारे लगाते नजर आए।
श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि हमारी दो मांगे हैं। हमारी पहली मांग यह है कि जो किसान विरोधी काले कानून है, वे वापस होने चाहिए और हमारी दूसरी मांग यह है कि दोनों सदनों में बहस होनी चाहिए। मोदी सरकार जिस बात पर भी चर्चा करनी चाहे हम तैयार हैं। हम महंगाई पर, कोविड पर चर्चा करने को तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि काले खेती कानूनों को रद्द करवाने के लिए जारी किसान आंदोलन देश के लोगों में बड़े स्तर पर जागृति पैदा कर रहा है।
सांसद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अंग्रेजी हुकूमत की फूट डालो, राज करो की नीति से चार कदम आगे बढ़कर लड़ाओ और राज करो, की नफरत भरी नीति पर उतर आई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूक्रेन में फंसे जिले के लोगों के लिए डिप्टी कमिश्नर ने जारी किया हैल्पलाइन नंबर, हैल्पलाइन नंबर 01882-220301 व मोबाइल नंबर 94173-55560 पर दी जा सकती है जानकारी

होशियारपुर 25 फरवरी: यूक्रेन में फंसे जिले के छात्रों व अन्य लोगों की जानकारी एकत्र करने के लिए जिला प्रशासन होशियारपुर ने शुक्रवार को दो हैल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, ताकि वहां फंसे...
article-image
पंजाब

सर्व धर्म प्रार्थना सभा में पहलगाम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सर्व धर्म सद्भावना कमेटी होशियारपुर द्वारा विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल शिमला पहाड़ी में हाल ही में पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों की स्मृति एवं आत्मिक शांति...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Police Encounter : रामपुर बिल्डों के जंगल में पुलिस पर बदमाशों ने की फायरिंग : जवाबी करवाई में एक के पांव में गोली लगी, घायल सहित तीन ग्रिफ्तार

माहिलपुर में मनी चेंजर की दुकान और होशियारपुर में एक दुकान में लूट के मामले थे आरोपी वाछिंत गढ़शंकर।  गढ़शंकर के गांव रामपुर बिल्डों के जंगल में मोटरसाइकिल सवारों द्वारा पुलिस पर फायरिंग के...
article-image
पंजाब

साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितंबर को – जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजिंदर अग्रवाल

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण होशियारपुर की ओर से, सदस्य सचिव पंजाब स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी, एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों के तहत, दिनांक 13 सितंबर 2025 को जिला स्तर और उप-मंडल स्तर...
Translate »
error: Content is protected !!