पंजाब के कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल पर बवाल : कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा

by

चंडीगढ़, 27 मई । पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में एक और कैबिनेट मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, पंजाब सरकार ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन अकाली दल नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया ने इसे कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह का वीडियो होने का दावा किया है।

अकाली दल ने यह वीडियो पंजाब के राज्यपाल को सौंपा था। सोमवार को अकाली नेता विक्रमजीत सिंह मजीठिया ने कहा कि बलकार सिंह आज भी सरकार में बैठकर अपने पद का दुरूपयोग कर रहे हैं। इससे पहले भी पंजाब के एक और मंत्री लाल चंद कटारूचक्क का वीडियो वायरल हो चुका है।  इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पंजाब के मंत्री ने 21 साल की लड़की को नौकरी देने का लालच देकर उसका शारीरिक शोषण किया है। राज्यपाल इस मामले का संज्ञान लेकर बलकार सिंह को तुरंत बर्खास्त करें।कांग्रेस नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि वह लालचंद तथा बलकार सिंह जैसे चरित्रहीन मंत्रियों को बचाने के भगवंत माने के रवैये को लेकर हैरान व दुखी हैं। सुखपाल सिंह खैहरा ने कहा कि बलकार सिंह के वीडियो ने समूचे पंजाब को शर्मसार कर दिया है। खैहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे पर जल्द ही आगे की रणनीति बनाकर पीडि़ता के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

सतलुज ब्यास टाइम्स इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती। वायरल वीडियो अभी जाँच का विषय है। उसके बाद ही साफ़ हो गया वायरल वीडियो सही है या टेम्पर्ड है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दुग्ध पदार्थों पर केंद्र की जीएसटी राहत पर बेवजह वाहवाही लूटने में लगी हैं मान सरकार : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा वेरका दुग्ध पदार्थों की कीमते घटाए जाने की घोषणा को गुमराहपूर्ण बताते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त राघव शर्मा ने जवाहर नवोदय स्कूल पेखुबेला में किया पौधारोपण : जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने किया पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

ऊना :5 अगस्तः जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने आज जवाहर नवोदय स्कूल पेखुबेला में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता सोसाइटी के अध्यक्ष तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान...
article-image
पंजाब

आईपीएस संदीप गर्ग, अखिल चौधरी और मीणा का नाम का पैनल पंजाब सरकार ने गवर्नर को भेजा

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने गवर्नर बीएल पुरोहित द्वारा चंडीगढ़ के एसएसपी के लिए मांगा गया पैनल भेज दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को लाचोवाल टोल प्लाजा पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पोस्ट डिजास्टर नीडस् एसेसमेंट को लेकर बैठक आयोजित : अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पीडीएनए विशेषज्ञ करेंगे मूल्यांकन चंबा, 10 अगस्त :   अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज जारी मानसून सीजन के दौरान ज़िला में भारी बारिश एवं बादल फटने...
Translate »
error: Content is protected !!