पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ,कांग्रेस पार्टी की नई वर्किंग कमेटी में शामिल : मनीष तिवारी को भी स्थायी मेहमानों की लिस्ट में दी जगह

by

नई दिल्ली :  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी का गठन कर दिया है,  कांग्रेस पार्टी की नई वर्किंग कमेटी में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम भी शामिल किया गया है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की सूची में कांग्रेस नेता सचिन पायलट, शशि थरूर, नसीर हुसैन, अलका लांबा, सुप्रिया श्रीनेत, प्रणीति शिंदे, पवन खेड़ा, गणेश गोदियाल, यशोमती ठाकुर सहित कई नेता शामिल किए गए हैं।  कांग्रेस पार्टी ने पूर्व सी.एम. चन्नी का नाम इस कमेटी में शामिल कर उन्हें खास स्थान दिया है। गौरतलब है कि इस सूची में सोनिया गांधी की बेहद करीबी अंबिका सोनी का नाम भी शामिल है।

                                 सीडब्ल्यूसी के सदस्यों की लिस्ट में पार्टी प्रमुख खड़गे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, एके एंटनी, दिग्विजय सिंह, अंबिका सोनी और राहुल गांधी भी शामिल हैं. वीरप्पा मोइली और मनीष तिवारी को भी स्थायी मेहमानों की लिस्ट में जगह दी गई है ।

कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च कार्यकारी संस्था सीडब्ल्यूसी में 39 सामान्य सदस्य शामिल हैं । इसमें 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं, जिनमें कुछ राज्य प्रभारी और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं । इस सूची में पदेन सदस्यों के रूप में युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ, महिला कांग्रेस और सेवा दल के अध्यक्ष भी शामिल हैं । गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में फरवरी में कांग्रेस की संचालन समिति ने सीडब्ल्यूसी के लिए चुनाव नहीं कराने का फैसला किया। इसके बजाय पार्टी प्रमुख खड़गे को अपनी टीम के सदस्यों को नामित करने का अधिकार दिया गया ।

मल्लिकार्जुन खड़गे के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार संभालने के लगभग 10 महीने बाद पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था सीडब्ल्यूसी की नई सूची आज जारी की गई । सीडब्ल्यूसी कांग्रेस की फैसला लेने वाली शीर्ष संस्था है. यह पार्टी की कार्यकारी समिति है । समिति पार्टी की शक्ति का केंद्र है । लगभग 20 साल से सीडब्ल्यूसी में कोई आंतरिक चुनाव नहीं हुए हैं । 2017 में चुनाव आयोग ने पार्टी को चुनाव कराने का आदेश दिया, लेकिन कांग्रेस ने अभी तक ऐसा नहीं किया है ।

सीडब्ल्यूसी सदस्यों की पूरी सूची :  मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह ,राहुल गांधी,अधीर रंजन चौधरी, ए.के. एंटनी,अंबिका सोनी, मीरा कुमार,दिग्विजय सिंह,पी. चिदम्बरम, तारिक अनवर, ललथनहावला, मुकुल वासनिक ,आनंद शर्मा ,अशोकराव चव्हाण, अजय माकन, चरणजीत सिंह चन्नी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कुमारी शैलजा, गायखंगम, एन रघुवीरा रेड्डी, शशि थरूर, ताम्रध्वज साहू, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, जीतेन्द्र सिंह, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सचिन पायलट, दीपक बाबरिया ।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गैर जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास होगा सुनिश्चित : जगत सिंह नेगी

एएम नाथ। चंबा :  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भरमौर के तहत गैर जनजातीय क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के...
article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया पंजाब के रणसिंह कलां गांव का दौरा, पराली प्रबंधन की बारीकियों को समझा

मोगा : मोगा जिले के अंतर्गत आने वाला रणसिंह कलां गांव पराली प्रबंधन में एक आदर्श मॉडल बना है। गांव के किसानों ने पिछले 6 साल से पराली नहीं जलाई है। गुरुवार को केंद्रीय...
हिमाचल प्रदेश

अनुबंध आधार पर होगी वरिष्ठ ड्राफ्टसमैन की भर्ती

ऊना, 25 मार्च: जनगणना संचालन निदेशालय, पंजाब में केंद्र सरकार, राज्य सरकार, संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों, शहरी स्थानीय निकायों से सेवानिवृत्त हुए व्यक्तियों के अनुबंध आधार पर वरिष्ठ ड्राफ्टसमैन का एक पद भरा जाएगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

34  शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया – समर्थ-2024 अभियान के तहत सुरक्षित निर्माण प्रथाओं पर ज़िला स्तरीय मॉडल प्रतियोगिता आयोजित 

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने  की अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा :  ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में समर्थ-2024 अभियान के अंतर्गत आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आज  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की...
Translate »
error: Content is protected !!