पंजाब के स्कूलों में छुट्टियों की हुई बढोत्तरी: 5वीं कक्षा तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी

by

चंडीगढ़ :  पंजाब में  कड़ाके की ठंड के बीच एक बार फिर स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बढ़ रहे कोहरे के कारण 21 जनवरी तक 5वीं कक्षा तक स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। जबकि सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूल (सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी) कल से नियमित सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होंगे। शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत प्रदेश के पांचवीं कक्षा तक के सभी प्राथमिक विद्यालयों (सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त एवं निजी) ) 15 जनवरी से 21 जनवरी 2024 तक बंद रहेगा।  इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। कोई भी डबल शिफ्ट स्कूल शाम 4:00 बजे के बाद नहीं खुलेगा। ये आदेश तत्काल प्रभाव से 21 जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गौतम नगर, होशियारपुर में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से स्थानीय आश्रम गौतम नगर, होशियारपुर में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी राजविद्या भारती जी...
article-image
पंजाब

सैकड़ों सियासी व सामाजिक सख्शियतों द्वारा माता चंचल कौर अरोड़ा को श्रद्धांजलि भेंट 

गढ़शंकर,  30 सितंबर: नगर परिषद गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर शूका, वीजा विशेषज्ञ अवतार सिंह अरोड़ा और व्यवसायी हरदीप सिंह अरोड़ा की मां और वीजा विशेषज्ञ कनवर अरोड़ा की दादी माता चंचल कौर का...
article-image
पंजाब

अदालत में पेश न होने पर भगौड़ा काबू, मामला दर्ज

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने अदालत में पेश न होने के भगौड़ा काबू पुलिस ने उसके खिलाफ मामला कर लिया है। एसआई रविंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी सरताज सिंह द्वारा नशा तस्करों के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवती युवक से पैसों की कर रही थी डिमांड : जिसकी वजह से उसने हत्या का प्लान बनाया, युवती की लाश घेबट बेहड़ के जंगल में पड़ा मिला था

ऊना : जालंधर की युवती की लाश अंब में मिली के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती युवक से पैसों की डिमांड कर...
Translate »
error: Content is protected !!