पंजाब के 130 छात्र कनाडा की यूनिवर्सिटी ने IT के एक विषय में फेल किए : स्टूडेंट्स ने शुरू किया धरना प्रदर्शन

by

अल्गोमा (कनाडा ) : कनाडा के अल्गोमा विश्वविद्यालय में इस समय तनाव का माहौल है। क्योंकि यूनिवर्सिटी द्वारा फेल किए गए छात्रों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। यह धरना प्रदर्शन कनाडा के ब्रैम्पटन अल्गोमा यूनिवर्सिटी के बाहर दिया जा रहा है, जिसमें अधिकतर स्टूडेंट्स पंजाब से हैं। धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि IT के एक विषय में 130 स्टूडेंट्स को फेल कर दिया गया, जिन छात्रों को फेल किया है। वे सभी स्टूडेंट्स विदेशी हैं। स्टूडेंट्स उन्हें पास करने व अगले सेमेस्टर में दाखिले की अनुमति देने की मांग कर रहे हैं।   धरने पर बैठे स्टूडेंट्स का कहना है कि वे 9 विषयों और टेक्निक्स ऑफ सिस्टम एनालिस्ट के प्रैक्टिकल में पास हैं। लेकिन उन्हें इस विषय की लिखित परीक्षा में फेल कर दिया गया है। इन सभी छात्रों को एक ही प्रोफेसर ने फेल किया है। स्टूडेंट्स मांग कर रहे हैं तो इस विषय के पेपर को किसी अन्य अध्यापक से चेक करवाया जाए। इसके साथ ही स्टूडेंट्स ने अनिश्चितकालीन समय के लिए प्रोटेस्ट करने का फैसलाकिया है।  छात्रों ने बताया कि उन्हें जानबूझ कर फेल किया गया है। उनका रिजल्ट 1 जनवरी को घोषित किया गया। वहीं अन्य का परिणाम 31 दिसंबर को घोषित किया गया। इतना ही नहीं अगले दाखिले के लिए समय भी 7 जनवरी तक का दिया गया है, जिसके बाद अब ये सभी 130 स्टूडेंट्स अधर में फंस गए हैं। स्टूडेंट्स के प्रदर्शन शुरू करने के बाद यूनिवर्सिटी ने जांच करवाने की बात कही है। यूनिवर्सिटी का कहना है- हमने एक सीनियर प्रोफेसर से विरोध करने वाले प्रत्येक स्टूडेंट से संपर्क करने के लिए कहा है। स्टूडेंट्स की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए साइंस के डीन के अंतर्गत जांच कमेटी गठित की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री को लेकर पेंच फंसा : प्रतिभा सिंह, सुखविंदर सुक्खू , मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा ठाकुर, चंद्र कुमार और धनीराम शांडिल दौड़ में शामिल

शिमला : मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में पूरी तरह पेंच फंस गया है। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, अब मुकेश अग्निहोत्री का नाम पर जोरदार चर्चा चल रही...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बीएससी छठे सेमेस्टर का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर-बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर का बीएससी छठे सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा। इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ बलजीत सिंह ने बताया की बीएससी छठे सेमेस्टर के शानदार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जमीन रजिस्ट्री का बदल गया नियम: जमीन खरीदने का प्लान बना रहे तो आप के लिए एक बहुत ही बड़ा अपडेट

अगर आप अभी जमीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप सभी लोगों के लिए एक बहुत ही बड़ा अपडेट निकल कर आ रहा है। ऐसे में आप सभी को यह अपडेट पढ़ना...
article-image
पंजाब

साइलोज को खरीद का अधिकार नहीं दिया : गत सरकारों के आदेश को किया डी-नोटिफाई – मलविंदर कंग व बरसठ

चंडीगढ़ : पंजाब में साइलोज को खरीद का अधिकार देने के बाद शुरू हुए विवाद पर आम आदमी पार्टी के प्रबक्ता मलविंदर कंग व मंडी बोर्ड पंजाब के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसठ ने सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!