पंजाब जल स्त्रोत विभाग पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने समस्याओं सम्बन्धी पूर्व राज्यसभा सांसद खन्ना से की भेंट 

by
पंजाब सरकार द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद पेंशन जारी न करने सम्बन्धी दी जानकारी
होशियारपुर 1 सितम्बर :  पंजाब जल स्त्रोत विभाग पेंशनर्स एसोसिएशन के एक शिष्ट मंडल ने अपनी समस्याओं को लेकर भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना से भेंट की।
इस मौके शिष्ट मंडल ने खन्ना को बताया कि पंजाब सरकार द्वारा उनकी पेंशन की तरफ काफी अरसे से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने खन्ना को बताया एसोसिएशन ने इस सम्बन्धी माननीय हाई कोर्ट से केस जीता और उसके बाद माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी उनके पेंशन के अधिकारों पर मोहर लगते हुए सरकार को पेंशन जारी करने के आदेश दिए गए हैं परन्तु बावजूद इसके सरकार द्वारा पेंशन जारी नहीं की जा रही है। शिष्ट मंडल ने खन्ना ने खन्ना को माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार सरकार से जल्द पेंशन जारी करवाने की मांग की है।
इस मौके शिष्ट मंडल को आश्वासन दिलाते हुए खन्ना ने कहा की माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आदेश सर्वोपरि है। खन्ना ने कहा की वे जल्द इस मामले को केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ध्यान में लाकर माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को लागू करवाने का प्रयास करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

35 services of Transport and Goods

Hoshiarpur/July 25/Daljeet Ajnoha : Deputy Commissioner Ashika Jain has told that an important step has been taken by the Punjab Government towards making government services more conveniently available to the common citizens, under which...
article-image
पंजाब

सरकारी स्कूल शाहपुर में अनंता सोनी का चौथा जन्म दिवस मनाया

गढ़शंकर। आर्दश बैल्फेयर सुसायिटी के प्रदेशिक अध्यक्ष सतीश सोनी ने अपनी बेटी अनंता सोनी का चौथा जन्म दिन सरकारी अैलीमेंटरी स्कूल, शाहपुर में मनाया। स्कूल के सभी बच्चों के साथ मिलकर केक काटा गया...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

12 लोग जिंदा जले, 38 घायल : 20 मिनट में बस धू-धूकर जली

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। बस और आयशर ट्रक के बीच टक्कर से बस के अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते 20 मिनट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में पुलिस ने 2.2 किलोग्राम चरस जब्त : 1 गिरफ्तार

रोहित जस्वाल।  बिलासपुर :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पुलिस ने एक कथित मादक पदार्थ तस्कर के वाहन में एक बैग से 2.22 किलोग्राम चरस बरामद करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। एक...
Translate »
error: Content is protected !!