पंजाब : पंचायत चुनाव की हुई घोषणा, 15 अक्टूबर को वोटिंग, यह है पूरा शेड्यूल

by

चंडीगढ़. पंजाब में पंचायत चुनाव का ऐलान प्रदेश के चुनाव आयुक्त ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके किया है. पंचायत चुनाव 15 अक्टूबर को होंगे. इसी दिन नतीजों का ऐलान भी किया जाएगा. पंजाब के चुनाव आयुक्त राजकमल चौधरी ने बताया कि त्योहारों और फसल की कटाई को ध्यान में रखते हुए शेड्यूल तैयार किया गया है.

27 सितंबर को चुनाव से संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. इसी दिन से उम्मीदवार नामांकन फॉर्म भर सकेंगे. नामांकन भरने का समय सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक होगा. 4 अक्टूबर नामांकन फाइल करने का आखिरी दिन होगा. 5 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी. इसके साथ ही 7 अक्टूबर को उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे.

उन्होंने बताया कि पंजाब में 13,237 ग्राम पंचायतें हैं. इन चुनाव के लिए पंजाब में 19,110 बूथ बनाए जाएंगे. इसके साथ ही 1,33,97,932 मतदाता वोट डालने के हकदार हैं. आयुक्त ने बताया कि चुनाव बैलट पेपर के जरिए कराए जाएंगे. पंच और सरपंच के लिए चुनाव लडऩे के उम्मीदवारों की नामांकन शुल्क 100 रुपये रखी गई है, जबकि एससी श्रेणी के लिए 50 रुपये शुल्क है.
वेबसाइट पर फॉर्म अपलोड कर दिए गए हैं. इसके साथ ही चुनाव निशानों की बुकलेट भी अपलोड की गई है. इनमें जिला परिषद की चुनाव के लिए 70, ब्लॉक चुनाव के लिए 32, सरपंच की चुनाव के लिए 38, और पंच की चुनाव के लिए 70 चुनाव निशान रखे गए हैं. बैलट पेपर में नोटा भी रखा गया है.

पंचायती चुनावों के लिए दो बैलट पेपर रखे गए हैं. गुलाबी रंग का बैलट पेपर सरपंच और सफेद रंग का पेपर पंच की चुनाव के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. सरपंच की चुनाव के लिए 40,000 रुपये और पंच की चुनाव के लिए उम्मीदवारों के लिए खर्च की लिमिट 30,000 रुपये रखी गई है, जो पिछली चुनाव की तुलना में 25 प्रतिशत बढ़ाई गई है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 18.2 किलो हेरोइन की बरामद

चंडीगढ़/अमृतसर : युद्ध नशों विरुद्ध ‘ मुहिम के दौरान सीमा पार से हो रही नशा तस्करी को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक नशा तस्कर को...
article-image
पंजाब

जालंधर में बाढ़ राहत केंद्र की स्थापना …सुखबीर सिंह बादल की अपील

चंडीगढ़- शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज यह जानकारी दी कि पार्टी ने जालंधर में एक बाढ़ राहत केंद्र की स्थापना की है, जो अब कार्यरत है। यह केंद्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

69वीं राष्ट्रीय छात्रा अंडर-19 हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए घुमारवीं तैयार : देश भर के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की टीमें ले रही हैं भाग

तकनीकी शिक्षा मंत्री एक फरवरी को करेंगे शुभारंभ, शिक्षा मंत्री 5 फरवरी को करेंगे समापन, सभी व्यवस्थाएं पूर्ण एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 30 जनवरी: 69वीं राष्ट्रीय अंडर-19 छात्रा हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर का...
Translate »
error: Content is protected !!