पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन….बॉर्डर पर तस्करी की कोशिश नाकाम : हथियार-गोला-बारूद और दो किलो हेरोइन जब्त

by

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के साथ मिलकर फाजिल्का जिले में सीमा पार से हो रही हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है।

इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हेरोइन और हथियार बरामद हुए हैं। बीएसएफ के जवानों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी तस्करों पर गोलियां भी चलाईं।

डीजीपी ने क्या बताया?
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि फरीदकोट पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस इकाई ने बीएसएफ के साथ समन्वय में फाजिल्का के तेजा राहेला गांव के पास सीमा पार तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया और हथियारों व गोला-बारूद के साथ हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की।

पाकिस्तानी तस्करों की नापाक हरकत
पुलिस प्रमुख ने बताया कि पुलिस ने एक गफ्फार पिस्तौल, 20 अन्य पिस्तौल, 39 मैगजीन, 310 गोलियां, दो बैग और 2.160 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। डीजीपी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि ‘जीरो लाइन’ के पास सक्रिय पाकिस्तानी तस्करों ने घने कोहरे और रात में अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय क्षेत्र में हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाए।

बीएसएफ के जवान हाई अलर्ट पर
उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवान हाई अलर्ट पर थे, उन्होंने घुसपैठ को रोकने के लिए कई राउंड गोलिया चलाईं, जिसके बाद एक संयुक्त तलाशी अभियान में हथियारों और मादक पदार्थों की बरामदगी की गई। यह संयुक्त कार्रवाई सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और राष्ट्र विरोधी तत्वों पर नकेल कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर में भाजपा प्रत्याशी राजिंदर राणा के समर्थन में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष : सुजानपुर के हितों की आवाज़ उठाने पर राणा की विधायक़ी गई: जयराम ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधान सभा उपचुनाव प्रत्याशी राजिंदर राणा के नामांकन में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तस्कर को पकड़ने गए थाना प्रभारी को कुचलने का प्रयास : पुलिस ने गाड़ी पर की फायरिंग

एएम नाथ l हमीरपुर : हमीरपुर ज़िले में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमले की कोशिश की गई। जानकारी के अनुसार, नशा तस्करी की सूचना मिलने पर सदर हमीरपुर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिवसेना हिंदुस्तान की शकक्ती मंदिर होशियारपुर में हुई विशेष बैठक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :   शिवसेना हिंदुस्तान की शकक्ती मंदिर होशियारपुर में उपाध्यक्ष पंजाब राजेंद्र राणा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण शर्मा हिंदू महासभा...
article-image
पंजाब

पुलिस ने 2 ड्रग मॉड्यूल का किया भंडाफोड़ : 2.8 kg मेथाम्फेटामाइन बरामद

अमृतसर: पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित होने वाले ड्रग तस्करी नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। बता दें कि इस कार्रवाई में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने दो अंतरराष्ट्रीय ड्रग सप्लाई मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया...
Translate »
error: Content is protected !!