थानों में ड्यूटी पर अगर कोई नशा कर कर्मी गया तो पड़ेगा महंगा : पंजाब पुलिस खरीदेगी 2300 एल्कोमीटर : 412 थानों को कवर किया जाएगा

by

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने पहले चरण करीब 2300 एल्कोमीटर खरीदगी और पहली बार योजना में 412 थानों को कवर किया जाएगा। पुलिस विभाग के अधिकारी अब प्रोजेक्ट को जल्द ही शुरू करने की तैयारी में हैं। पंजाब के पुलिस थानों में अब रात के समय शराब के नशा करजाता होकर मुलाजिम ड्यूटी नहीं दे पाएंगे। लोगों की सुविधा के लिए जल्द ही सड़कों पर नाकों की तर्ज पर अब थानों में भी एल्कोमीटर रखे जाएंगे। ड्यूटी ज्वाइन करने के वक्त मुलाजिमों चेकिंग की जाएगी।।
विधानसभा की गृह विभाग की कमेटी की सिफारिश पर पुलिस ने इस इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है। उम्मीद है जल्द ही इसे पूरे सूबे में लागू कर दिया जाएगा। सीएम भगवंत मान साफ कर चुके हैं कि लोगों को इंसाफ के लिए धक्के खाने नहीं पड़ेंगे। पहल के आधार पर लोगों की दिक्कतों को सुना जाएगा। पुलिस विभाग के अधिकारी अब प्रोजेक्ट को जल्द ही शुरू करने की तैयारी में हैं। इसके लिए सीएम की अगुवाई में हुई मीटिंग में चर्चा हो चुकी हैं। उन्होंने साफ किया कि ड्यूटी के समय में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं जा सकती है। हालांकि वह मुलाजिमों की मुश्किलों को गंभीरता से समझते हैं। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कोई भी मुलाजिम ड्यूटी के दौरान किसी भी तरह के नशे का सेवन करता है व लोगों से गाली गलौज करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विधानसभा की कमेटी ने कुछ समय पहले थानों का दौरा किया था। कमेटी ने उस समय नोट किया था कि रात में ड्यूटी के समय कुछ अधिकारी और कर्मचारी नशे की हालत में पाए जाते हैं। इस दौरान वह लोगों के मामलों को निपटाने के बजाय गाली गलौज तक करते हैं।
मोहाली के डेराबस्सी सब डिवीजन में एक चौकी में विधायक ने खुद रेड की थी। इसमें चौकी इंचार्ज खुद अपने दोस्तों के साथ शराब का सेवन करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद उसे सस्पेंड किया गया था। साथ ही उस पर कड़ी कार्रवाई की गई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा : 5 बार वार कर चाकू से काटा पति का गला, उंगलियां भी कटी थीं

हमीरपुर : शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने धारदार औजार से से हमला कर हत्या कर दी थी। कुछ ही देर बाद पुलिस पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूल कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट...
article-image
पंजाब

यूथ कांग्रेस हलका गढ़शंकर ने 2022 के चुनाव को लेकर बैठक की

गढ़शंकर : युवा कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र गढ़शंकर ने आज सरपंच कमल कटारिया अध्यक्ष युवा कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र गढ़शंकर की अध्यक्षता में 2022 विधानसभा चुनाव के लिए बैठक की। इस बैठक में विशेष रूप से...
article-image
पंजाब

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को फिर धमकी दी : उसी तरह हमला करेगा जैसे हमास ने इसराईल पर किया

 सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को फिर धमकी दी है। भारत सरकार और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकाते हुए पन्नू ने कहा कि वह भारत पर उसी...
Translate »
error: Content is protected !!