पंजाब बोर्ड क्लास 11 से 12वीं तक का नया सिलेबस जारी, यहां से करें डाउनलोड

by

मोहाली । पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने नए एकेडमिक सेशन 2025-26 के लिए 1वीं से 12वीं कक्षा तक के लिए सब्जेक्ट वाइज सिलेबस जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और टीचर्स ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर किसी भी क्लास का पूरा सिलेबस आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

PSEB की ओर से इस बार सिलेबस क्लास-वाइज और सब्जेक्ट-वाइज अलग-अलग फॉर्मेट में जारी किया है, जिससे छात्रों को तैयारी में आसानी होगी। साथ ही इंग्लिश प्रैक्टिकल से जुड़ी गाइडलाइंस, ऑडियो और वर्कशीट्स भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के किस क्लास का सिलेबस कैसे हुआ जारी?

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने कक्षा 1 से 4 और कक्षा 6 व 7 का सिलेबस संयुक्त रूप से जारी किया गया है। जबकि कक्षा 5, 8, 9, 10, 11 और 12 का सिलेबस अलग-अलग उपलब्ध कराया है। सभी सब्जेक्ट के कंटेंट PDF फॉर्मेट में है जिसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

PSEB Syllabus 2025-26 कैसे डाउनलोड करें?

  • PSEB Syllabus 2025-26 डाउनलोड करनके के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए ‘Syllabus’ लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पेज पर जाकर ‘Syllabus 2025-26’ सेक्शन चुनें।
  • अब अपनी कक्षा और विषय को सिलेक्ट करें।
  • क्लिक करते ही संबंधित सिलेबस की PDF फाइल खुल जाएगी।
  • अब इस फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं और चाहें तो इसका प्रिंट निकाल कर भी अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

PSEB 2025 Syllabus Download Link Check Here

PSEB ने इंग्लिश प्रैक्टिकल के लिए जारी किए स्पेशल गाइडलाइंस

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने इंग्लिश प्रैक्टिकल के लिए स्पेशल गाइडलाइंस, ऑडियो क्लिप्स और वर्कशीट्स भी जारी की है। इसके जरिए छात्रों को रीडिंग, स्पीकिंग और लिसनिंग स्किल्स बेहतर करने में मदद मिलेगी। यह सभी सामग्री PSEB वेबसाइट https://www.pseb.ac.in पर उपलब्ध है।

बता दें कि PSEB यानी पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड हर साल कक्षा 1 से 12वीं तक के सिलेबस जारी करता है। ऐसा करने के पीछे उद्देश्य यह है कि सिलेबस में किए गए हर छोटे-बड़े बदलावा से स्टूडेंट्स-टीचर्स अपडेट रहें और परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से सही दिशा में कर सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ADC Rahul Chaba appealed for

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 31 :  During a special conversation with Senior journalist Daljeet Ajnoha,Rahul Chaba ADC Hoshiarpur said that the administration is trying to ensure that as many voters as possible exercise their right to...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार

आप नेता जैन का जेल में मसाज करवाने का वीडियो वायरल : भाजपा प्रवक्ता ने मसाज करवाने की वीडियो की शेयर

वीडियो सामने आने पर डिप्टी सीएम सिसोदिया आए जैन के पक्ष में, बोले- जैन बीमार, डाक्टरों की सलाह पर फिजियोथेरेपी ले रहे दिल्ली। आय से अधिक संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इतिहास बन जाएगा AIDS : 2 इंजेक्शन से ही हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी बीमारी, मिटेगी एचआईवी

एड्स का दंश जितना बड़ा शारीरिक है, उससे कहीं बड़ा सामाजिक है. आज भी अगर किसी को एचआईवी एड्स हो जाए तो इसे बेहद बुरी नजर से देखा जाता है. लेकिन अब इस दंश...
article-image
पंजाब

अमरूद घोटाला : सड़क के लिए चिन्हित थी उसका टेंडर अब गमाडा की ओर से जारी, पहले जमीन का आंवटन प्रोजेक्ट के तहत बिल्डरों को कर दिया गया था

चंडीगढ़ : ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी के तहत एयरोट्रोपोलिस सिटी प्रोजेक्ट की जमीन पर हुए अमरूद घोटाले में नया मोड़ सामने आया है। प्रोजेक्ट की जमीन जोकि सड़क के लिए चिन्हित थी उसका...
Translate »
error: Content is protected !!