पंजाब में अचानक बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर विपक्षियों में घिरी आप सरकार

by

चंड़ीगढ़ : पुलिस की मौजूदगी में पंजाब में हुई दो हत्याओं के बाद विपक्षियों ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री को हिमाचल चुनाव के बीच में ही पुलिस अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए बैठक बुलानी पड़ी। सरकार के सात माह के कार्यकाल के बाद अचानक बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर आप सरकार भी चिंतित है। उधर, कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने सरकार को अनुभवहीन और अक्षम करार देते हुए आरोप लगाया कि राज्य में अराजकता का माहौल बनने लगा है। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के राज में पंजाब में गैंगस्टरिज्म बढ़ रहा है, जिसे रोकने में वर्तमान सरकार विफल रही है। जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में आई है, तब से ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। जब भी ऐसी घटनाएं होती हैं, मुख्यमंत्री का ट्वीट सामने आता है कि शांति भंग नहीं होने दी जाएगी लेकिन हत्याएं जारी हैं। पूर्व सांसद और भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा है कि कोटकपूरा में दिनदहाड़े प्रदीप शर्मा की हत्या और हाल ही में अमृतसर में सुरक्षा घेरे के बीच शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या, राज्य में कानून-व्यवस्था की पोल खोल रही है। मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी है लेकिन शांतिप्रिय लोगों को झकझोर देने वाली ऐसी घटनाओं के बावजूद वह गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार को प्राथमिकता दे रहे हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार अपनी जिम्मेदारी से पूरी तरह भाग चुकी है और पंजाब में अराजकता फैल चुकी है। लोगों ने कानून अपने हाथ में लेकर हत्याएं करनी शुरू कर दी हैं, जो राज्य के लिए खतरे की घंटी है। कोटकपूरा में एक डेरा प्रेमी की हत्या का जिक्र करते हुए वड़िंग ने कहा कि किसी भी हत्या को जायज नहीं ठहराया जा सकता और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ट्वीट : भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुवार को ट्वीट किया- हर रोज कत्ल, दिनदहाड़े गोलीबारी, दुख की बात है कि पंजाब अराजकता की ओर बढ़ रहा है। भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार यह सब रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकी। मैं उनसे दृढ़ता से आग्रह करता हूं कि इससे पहले कि हम 80 के दशक के काले युग की ओर बढ़ें, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान देना शुरू कर दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Seminar on “Leadership in Public

Jalandhar/ August 26/Daljeet Ajnoha :A  thought-provoking seminar on the theme “Leadership in Public Administration and Role of Ethical Governance” was successfully organized today at Apeejay Institute of Management and Engineering Technical Campus, Jalandhar, in...
article-image
पंजाब

 कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 2 में 21 लाख रुपए की लागत से सडक़ निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर, 21 दिसंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर में शुरु किए गए विकास कार्यों को तय समय में पूरा किया जा रहा है और कार्य की गुणवत्ता से कोई...
article-image
पंजाब

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला पंजाब पुलिस का कर्मचारी निकला

अमृतसर : अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी पर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले...
article-image
पंजाब

तेज रफ्तार कैंटर व ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में एक की मौत : एक नामजद

नवांशहर। थाना सिटी पुलिस ने कैंटर व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के मीन सरकार निवासी नाजीया बीबी ने...
Translate »
error: Content is protected !!