पंजाब में कांग्रेस-आप का गंठबंधन पर संकट के बादल : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष वडिंग बोले- हम सभी 13 सीटों पर लड़ने की तैयारी

by

चंडीगढ़ : भाजपा  को रोकने के लिए विपक्षी दलों ने 26 से अधिक दलों ने इंडी गठबंधन बनाया है। लेकिन इनके बीच तालमेल बनाना मुश्किल होता जा रहा है। इन दलों के बीच राज्य स्तरीय सीट शेयरिंग पर बात बनती नहीं दिख रही है।

इसके अलावा पीएम फेस को लेकर भी कोई आम राय नहीं दिख रही है। वहीं पंजाब में अब कांग्रेस ने अपने तेवर साफ कर दिए हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग ने कहा है कि हमसे राज्य की सभी 13 सीटों पर तैयारी करने को कहा गया है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष  अमरिन्दर सिंह राजा वडिंग ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस आलाकमान ने हमें सभी 13 सीटों पर लड़ने के लिए कहा है। आज की बैठक में पंजाब के बारे में सीट बंटवारे या गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई। हमने सभी 13 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर ली है। आने वाले 3-4 महीनों में हम उम्मीदवारों और चुनाव लड़ने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।”

भगवंत मान ने कसा था तंज :  इस बयान ने  पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। वैसे कांग्रेस ही नहीं आम आदमी पार्टी की तरफ से भी बयानबाजी देखी जा रही है। हाल ही में कांग्रेस पर तंज कसते हुए पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा था कि मां अपने बच्चों को सबसे छोटी कहानी सुना सकती है- एक थी Congress। इस बयान पर कांग्रेस बौखला गई।

पलटवार करते हुए दिल्ली कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा, “आप पिछले सात-आठ सालों से बीजेपी की बी टीम की तरह काम करती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी सब पर सवाल करती है। इन्हें किसी के साथ काम करने की इनकी आदत नहीं है। आने वालो दिनों में सब कहेगे एक थी पार्टी जो तिहाड़ में मिलती है, जिसका 40 फीसदी नेतृत्व जेल में है और बाकी जेल में जाने के लिए तैयार बैठे है।”

इन बयानबाजी के बीच अब पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने भी साफ कर दिया है कि कांग्रेस राज्य में सभई 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वो किसी के साथ सीट शेयरिंग नहीं करने वाली। ऐसे में विपक्षी गठबंधन की एकता तार-तार नजर आ रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में भारी बढ़ोतरी का एलान

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न का स्टापेंड बढ़ाने का फैसला किया है. जिसमें खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि ग्रेजुएशन कर रहे छात्रों को पहले, दूसरे और तीसरे...
article-image
पंजाब

Special children should also get

Donated 20 thousand to Asha Kiran School Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /july 28 Special children need to be treated like normal children because these children can also contribute to the development of the society, therefore special...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी एक विदेशी नागरिक : राहुल गांधी को अगर बचाते रहे तो मोदी-शाह के खिलाफ कर दूंगा केस

नई दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने एक बार फिर से पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोला है. इसबार उन्होंने राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल खड़ा करते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!