पंजाब में विस्फोट से रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

by

 फतेहगढ़ साहिब :   गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। शुक्रवार देर रात फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद इलाके में रेलवे ट्रैक पर हुए एक अचानक विस्फोट के कारण मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो गई। यह घटना रात करीब 9:50 बजे की बताई जा रही है, जब एक मालगाड़ी अमृतसर-दिल्ली रूट पर सरहिंद रेलवे स्टेशन के नीचे स्थित लेवल क्रॉसिंग से गुजर रही थी।

यह रेलखंड डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से माल परिवहन के लिए किया जाता है।

स्थानीय ग्रामीणों ने क्या बताया?

स्थानीय ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई. विस्फोट इतना तेज था कि मालगाड़ी का इंजन गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में ट्रेन चालक को हल्की चोटें आईं, हालांकि किसी अन्य के घायल होने की खबर नहीं है. प्रारंभिक जांच में अधिकारियों को आशंका है कि यह घटना जानबूझकर की गई साजिश हो सकती है, जिसका मकसद रेलवे संचालन को बाधित करना था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, रेलवे अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं. पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है. डीआईजी नानक सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कई विशेष टीमें गठित की गई हैं और विभिन्न एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय के साथ जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि विस्फोट के पीछे जिम्मेदार लोगों की पहचान के लिए वैज्ञानिक और तकनीकी तरीकों का सहारा लिया जा रहा है।

इस बीच, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सरहिंद के पास रेलवे लाइन पर हुए कथित आरडीएक्स विस्फोट को लेकर गहरी चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं और लंबे समय बाद पंजाब में बहाल हुई शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती हैं।

सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में रेलवे अधिनियम की धारा 150 के तहत केस दर्ज किया गया है, जो ट्रेन को नुकसान पहुंचाने या उसे नष्ट करने के प्रयास से जुड़ी है. फोरेंसिक टीमों को भी जांच में शामिल किया गया है ताकि विस्फोटक की प्रकृति और इस्तेमाल किए गए सामग्री का पता लगाया जा सके।

गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क : 

गणतंत्र दिवस को देखते हुए पंजाब में पहले से ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क थीं. इस घटना के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. बीते एक सप्ताह में पुलिस ने कई संदिग्ध आतंकी गतिविधियों को नाकाम करने का दावा किया है, साथ ही हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं. रेलवे ट्रैक, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अवैध रूप से अमेरिका में रह रहे पंजाबी ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी

चंडीगढ़ : अमेरिका के इंडियाना राज्य के हेंड्रिक्स काउंटी में हुए एक गंभीर सड़क हादसे के बाद पंजाबी मूल के ट्रक ड्राइवर सुखदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों का कहना है...
article-image
पंजाब

कुलविंदर संघा विकास मंच गढ़शंकर के अध्यक्ष बने -पार्षदों ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

गढ़शंकर, 17 नवंबर: नगर परिषद गढ़शंकर के पार्षदों ने गढ़शंकर के विकास कार्यों को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को गढ़शंकर में विकास मंच की एक बैठक हुई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देश की सबसे महंगी शादी: खर्च हुए 500 करोड़ : सिर से पैर तक 90 करोड़ के गहने, नेकलेस पहना था 25 करोड़ का

देश और दुनिया में लोग शादी पर जमकर पैसा खर्च करते हैं।।भारत में तो शादी-ब्याह रीति-रिवाजों के साथ होने वाला एक ग्रांड इवेंट है। देश में एक से बढ़कर एक शादियां हुईं, जिनकी मिसालें...
article-image
पंजाब

आखिरी उम्मीद एनजीओ द्वारा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित : सुखजीत सिंह मिन्हास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : मानवता की भलाई के लिए और थैलेसीमिया रोग से पीड़ित बच्चों के लिए, ताकि प्राकृतिक रूप से स्वयं रक्त बनाने में असमर्थ बच्चों की रक्त आपूर्ति बढ़ाई जा सके। एक विशेष...
Translate »
error: Content is protected !!