पंजाब में सुपर सीएम हैं केजरीवाल, खुद करते हैं ट्रासंफर-पोस्टिंग: हरसिमरत कौर

by

नई दिल्ली ।  तकालीन सत्र में बुधवार को संसद में बोलते हुए अकाली दल सांसद हरसिमरत कौर चुनावी प्रक्रिया और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पंजाब में चुनी गई सरकार को हाईजैक कर लिए जाने की बात कही।

उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में भारी बहुतम से चुनी गई सरकार के मुख्यमंत्री और कैबिनेट डमी हैं, वास्तविक ताकत तो अरविंद केजरीवाल के हाथों में है। हरसिमरत कौर ने कहा कि पंजाब को सुपर सीएम रूल कर रहा है और पंजाब में लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार को एक भ्रष्ट पूर्व सीएम के द्वारा हाईजैक कर लिया गया है।

पंजाब CM को बताया डमी

आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘पंजाब का मुख्यमंत्री और कैबिनेट एक डमी मुख्यमंत्री और डमी कैबिनेट है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वही पंजाब के सीएम को कंट्रोल करते हैं, वही सारी फाइलों पर साइन करते हैं और सारे ट्रांसफर भी वही करते हैं।’

कौर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल वहां पर शीशमहल बना रहे हैं और पंजाब के सारे संसाधनों का प्रयोग वही कर रहे हैं। ऐसे में तीन-चौथाई से चुनी हुई बहुमत की सरकार की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

संसद में बोलते हुए उन्होंने आम आदमी पार्टी नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के बारे में कहा कि वह कहते हैं कि साम, दाम, दंड, भेद जो करना है करो, लेकिन किसी भी कीमत पर इलेक्शन जीतना है।

वायरल वीडियो का जिक्र

SSP के वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए भी उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधा और कहा कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति के इलेक्शन को लेकर एसएसपी का वीडियो वायरल है जिसमें वह कहते हुए सुने जा सकते हैं पेपर फाड़ो, किडनैपिंग करो, नॉमिनेशन न फाइल करने दो और इसका नतीजा यह हुआ कि मजीठा जिला परिषद में 23 में से 21 विपक्ष के नॉमिनेसन रिजेक्ट हो गए, तरन तारन में 32 में से 32 रिजेक्ट कर दिया गया, बोहा में किसी अकाली दल को नॉमिनेशन नहीं फाइल करने दिया गया। गुरदासपुर में 21 में से 20 नॉमिनेशन रिजेक्ट कर दिया गया।

दिया सुझाव

इसके लिए उन्होंने कुछ सुझाव दिए, जिसको लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त को पहले की व्यवस्था से चुना जाना चाहिए जिसमें पीएम, विपक्ष के नेता और सीजेआई हों। इसी तरह से राज्य में जो चुनाव होता है उसमें बाहरी ऑब्जर्वर हो न कि सरकार के हाथ की कोई कठपुतली हो। उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्शन मैनिफेस्टो को लीगल डॉक्युमेंट बनाया जाना चाहिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में सौर ऊर्जा क्रांति का अगुआ बना ऊना जिला : प्रदेश 2026 तक देश का पहला हरित ऊर्जा राज्य बनने के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में तेजी से अग्रसर – मुख्यमंत्री सुक्खू

रोहित भदसाली। ऊना :  जल विद्युत उत्पादन में अपनी सशक्त पहचान बनाने के बाद, हिमाचल प्रदेश अब सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां छूने की दिशा में अग्रसर है, और ऊना जिला...
article-image
पंजाब

प्रदीप कुमार निकले फर्जी ओएसडी : पूर्व सेहट मंत्री मंत्री विजय सिंगला को लेकर नया खुलासा

चंडीगढ़ ; पंजाब सरकार द्वारा बर्खास्त किए गए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को लेकर हर रोज हैरानीजनक खुलासे हो रहे हैं। भ्रष्टाचार के दोष में गिरफ्तार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. विजय सिंगला के...
article-image
पंजाब

पंजाबी राजपूत भलाई बोर्ड के पूर्व चेयरमैन आर.एस. पठानिया साथियों सहित आप में शामिल 

गढ़शंकर, 20 मई: पंजाबी राजपूत भलाई बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और विख्यात समाज सेवी आर.एस. पठानिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वह डिप्टी स्पीकर पंजाब जय कृष्ण सिंह रौड़ी, दिनेश चड्ढा विधायक...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

7 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत : हमलावर ने की खुदकुशी , स्कूल में गोलीबारी के कारण

मास्को : 26 सितम्बर: रूस में एक स्कूल में जबरदस्त गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में कम से कम 13 लोग मारे गए तथा 20 से अधिक जख्मी हो गए। मरने वालों में 7 बच्चे...
Translate »
error: Content is protected !!