पंजाब में 2 जासूस गिरफ्तार…..सीमा पार भेज रहे थे सैन्य ठिकानों की तस्वीरें

by

अमृतसर : पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच पंजाब पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को सेना की छावनियों और एयरबेस से जुड़ी संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।  इस जासूसी नेटवर्क के तार पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका है। राज्य के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने शनिवार को पलक शेर मसीह और सुरज मसीह नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दोनों के संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों से हैं। यह संबंध हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू के माध्यम से स्थापित हुआ, जो फिलहाल अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया, “इस मामले में ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।”

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”एक महत्वपूर्ण जासूसी विरोधी अभियान में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 3 मई 2025 को दो व्यक्तियों पलक शेर मसीह और सूरज मसीह को अमृतसर में सेना छावनी क्षेत्रों और वायु सेना के ठिकानों की संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने में उनकी भूमिका के आरोप में गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उनके पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संबंध हैं। हरप्रीत सिंह उर्फ ​​पिट्टू उर्फ ​​हैप्पी की मदद से इनका संपर्क पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी से हुआ था। हैप्पी वर्तमान में अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद है।”

कई संवेदनशील तस्वीरें जब्त

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से सेना की छावनियों और वायुसेना अड्डों की तस्वीरें बरामद हुई हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने कबूल किया है कि ये जानकारियां उन्होंने सीमा पार बैठे संपर्क सूत्रों को भेजी थीं। इन जानकारियों का उपयोग देश की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा सकता था।

राज्य में हाई अलर्ट, बढ़ाई गई निगरानी

हाल ही में भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं। इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा तंत्र को और भी मजबूत किया गया है और सीमावर्ती जिलों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। डीजीपी यादव ने कहा कि “देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजभवन में मिलन कार्यक्रम आयोजित

 एएम नाथ। शिमला : शिमला में आज 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्थापना दिवस समारोह के उपलक्ष्य में एक विशेष मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बतौर...
article-image
पंजाब

केंद्र सरकार ने 28 वांछित अपराधियों की जारी की सूची : विदेशों में छिपे सूची में शामिल गैंगस्टरों में अधिकतर पंजाब से संबंधित

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार ने विदेशों में रहकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले मोस्ट वाटेंड गैंगस्टरों की सूची में 28 लोगों को शामिल किया है। इनमें मोहाली व तरनतारन थाने पर हुए आरपीजी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दाड़ी धुम्मू शाह मेला 08 से 15 अप्रैल तक, भव्य एवं आकर्षक होगा आयोजन: मोहित रत्न

एसडीएम ने धुम्मू शाह मेला-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता की एएम नाथ: धर्मशाला, 28 मार्च: उप मंडल अधिकारी (नागरिक) धर्मशाला एवं मेला अधिकारी मोहित रत्न की अध्यक्षता में धुम्मू शाह मेला-2026...
article-image
पंजाब

हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट द्वारा दांतों का निशुल्क चेकअप कल 

गढ़शंकर, 10 अगस्त: हरसेवा मेडिकल ट्रस्ट हरसेवा क्लीनिक   मोरांवाली में हर मंगलवार तथा वीरवार को सायं  4 बजे से 6 बजे तक का दांतों का निशुल्क चेकअप किया जाता है। इस संबंधी जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!