पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ को पंजाब से छीनने की केंद्र की भाजपा सरकार की साजिश को पंजाब के लोग सफल नहीं होने देंगे : बीत इलाके के बिभिन्न संगठन

by

गढ़शंकर। पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ को पंजाब से छीनने की केंद्र की भाजपा सरकार की साजिश को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिए जाएगा। यह बात बीत इलाके के बिभिन्न संगठनों ने बैठक के बाद प्रतिनिधियों ने कहे। बैठक दौरान बिभिन्न वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार का यह पंजाब व पंजाबियों पर खतरनाक हमला है।

जिसे पंजाब के लोग कभी सहन करेंगे। उन्हीनों कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी को स्टेट यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया जाए और सीनेट के चुनाव तुरंत करवाए जाए। उन्होनों कहा कि चंडीगढ़ पंजाब के अठाईस गांवों को उजाड़ कर बनाया गया। इस लिए पंजाब को चंडीगढ़ को पूरी तरह से दिया जाए और हरियाणा की राजधानी हरियाणा में बनाई जाए। उन्हीनों कहा कि कल किसान संगठनों द्वारा चंडीगढ़ में मनाए जा रहे फतेह दिवस का हम समर्थन करते है और उसमें शामिल होंगे। उन्हीनों केंद्र सरकार द्वारा लेबर एक्ट को बदलने की भी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश में 45 करोड़ मजदूरों का शोषण करने की तैयारी कर ली है। उक्त बैठक में पवन शर्मा , चौधरी बैज नाथ नंबरदार ,जथेदार जगदेव सिंह मानसोवाल , अजायब सिंह बोपाराय , रामजी दास चौहान ,गरीब दास बीटन, मोहन लाल बीनेवाल , रमेश धीमान , पूर्व सरपंच कुलभूषण कुमार, अमनदीप पिपलीवाल , ज्योति डल्लेवाल आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

2 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 20 कारतूस बरामद : पुलिस को देख बस से कूदकर दोनों आरोपी भागे : पुलिस ने तीन किलोमीटर पीछा कर दबोचा

फिरोजपुर। फाजिल्का पुलिस ने राजस्थान से असलहा लेकर आ रहे गुरदासपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इनसे दो पिस्तौल, तीन मैगजीन व बीस कारतूस बरामद हुए हैं। बस में...
article-image
पंजाब

Vigilance Bureau arrests former PNRC

Chandigarh/3 Augus /Daljeet Ajnoha :  The Punjab Vigilance Bureau (VB) has arrested Charanjit Kaur Cheema, former Registrar, Punjab Nursing Registration Council (PNRC), a retired Principal, Nursing Training School Gurdaspur and Dr. Arvinderveer Singh Gill,...
article-image
पंजाब , हरियाणा

शहीद भगत सिंह एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य बने पवन दीवान 

लुधियाना: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंजाब दीर्घ औद्योगिक विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान को शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, चंडीगढ़ की एयरपोर्ट एडवाइजरी कमेटी के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया...
Translate »
error: Content is protected !!